{"_id":"683b581f48371401c705b03a","slug":"gold-and-silver-jewellery-stolen-from-house-case-filed-dehradun-news-c-5-1-drn1031-704906-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: घर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: घर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
I
IIइंजीनियर एन्क्लेव में एक घर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए। जिस घर में चोरी हुई वहां कुछ दिन पहले मरम्मत का काम चल रहा था। पीड़िता ने काम करने वाले लोगों पर चोरी का शक जताते हुए शिकायत की है। बसंत विहार पुलिस ने छह के खिलाफ शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर लिया।
I
Iपीड़िता रीना चांदना ने बताया कि वह इंजीनियर एन्क्लेव जीएमएस रोड पर रहती हैं। दो अप्रैल को उनके घर पर मरम्मत आदि का काम चल रहा था। बताया कि कमरे में रखी अलमारी के लॉकर में नकदी, सोने के तीन कंगन, दो मंगलसूत्र, एक जोड़ी टॉप्स और दो अंगूठी समेत अन्य सामान था। बृहस्पतिवार को जब वह अलमारी की सफाई कर रही थीं तो सोने-चांदी के आभूषण गायब मिले। उन्होंने शक जताया कि घर में काम करने वाले किसी व्यक्ति ने ही चोरी की है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप रावत देहरादून ने बताया कि शिकायत पर विनीत, मंजू, किरन, इंद्रपाल, इजराइल समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।I