फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Godhbharai ceremony held at Anganwadi centers

Dehradun News: आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुई गोदभराई की रस्म

Sat, 23 Aug 2025 02:35 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sat, 23 Aug 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Godhbharai ceremony held at Anganwadi centers
लखनवाला ​स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर गोद भराई कराती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। स्रोत विभाग - फोटो : संवाद
क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने महिलाओं की गोदभराई कराई व पौष्टिक आहार का वितरण किया। इसके साथ ही महिलाओं को राज्य व केंद्र सरकार के माध्यम से संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी।
विज्ञापन


लखनवाला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में गोदभराई व अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पछवादून विकास मंच के संयोजक अतुल शर्मा ने कहा कि गोद भराई एक प्राचीन परंपरा है। सरकार इस परंपरा के आधार पर गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित प्रसव की व्यवस्था कर रही है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान सुंदरलाल ने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ प्रत्येक महिला को मिलना चाहिए। इस अवसर पर महिलाओं की गोद भराई कराने के साथ उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान सुमन तिवारी, सुपरवाइजर सरस्वती, अमृता देवी, वीणा देवी, ममता देवी, मीना डोगरा, उर्मिला आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैरागी वाला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर पौष्टिक आहार का वितरण किया गया है जिसमें तीन माह से लेकर तीन साल तक के बच्चे और गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार प्रदान किया गया। ग्राम स्थित तीन आंगनबाड़ी केंद्रों में 70 महिलाओं को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया गया। इस दौरान बैरागीवाला के ग्राम प्रधान विक्की कश्यप, अलका देवी, किरण देवी, उमेश देवी, पिंकी देवी, संगीता देवी, मुन्नी देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed