फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Goats Sacrificial planning in temple fail in dehradun

धर्मस्थल पर ले जाए जा रहे थे दर्जनों बकरे, फिर हुआ कुछ ऐसा कि हो गया हंगामा और...

Sun, 22 Apr 2018 09:26 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 22 Apr 2018 09:26 PM IST
विज्ञापन
Goats Sacrificial planning in temple fail in dehradun
goats

धर्मस्थल पर यहां दर्जनों बकरों को लेजाया जा रहा था। लेकिन इसके बाद वहां क्या हुआ जानिए...

विज्ञापन


धर्मस्थल में बलि की सूचना पर पहुंचे एक संस्था के सदस्यों और मौके पर मौजूद लोगों के बीच हंगामा हो गया। आरोप है कि बलि देने आए लोगों ने संस्था के लोगों के साथ मारपीट भी की।

पुलिस ने बीच-बचाव कर 10 बकरों को छुड़ाया और संस्था को सौंप दिया। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी लोगों के माफी मांगने पर संस्था ने मुकदमा कराने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन


मामला रायपुर थाना क्षेत्र की अंबेडकर कॉलोनी का है। यहां एक धर्मस्थल पर हर साल मेले का आयोजन होता है। बताया जा रहा है कि यहां हर साल चोरी-छिपे कुछ लोग बकरों की बलि भी देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Goats Sacrificial planning in temple fail in dehradun
goats

आरोप है कि रविवार को भी यहां कुछ परिवार बकरों की बलि देने के लिए पहुंचे थे, जिसकी सूचना पशु क्रूरता निवारण समिति की उपाध्यक्ष पूजा बहुखंडी को मिल गई। इस पर बहुखंडी ने संस्था के कुछ सदस्यों को बलि रोकने के लिए धर्मस्थल पर भेजा तो वहां मौजूद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।

दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा शांत कराया और दोनों पक्षों को थाने ले आई। थाने में भी दोनों पक्ष आपस में झगड़ने लगे। हालांकि, कुछ देर बाद पुलिस ने मामले को संभाल लिया।

इंस्पेक्टर रायपुर हेमेंद्र नेगी ने बताया कि बलि देने आए लोगों ने समिति से माफी मांगी। उन्होंने बताया कि समिति ने लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं कराया है। बकरों को समिति के राहत एनिमल प्रोटेक्शन शरणालय में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed