फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Goa defeated Nepal by three wickets.

Dehradun News: गोवा ने नेपाल को तीन विकेट से हराया

Mon, 01 Jun 2026 01:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Goa defeated Nepal by three wickets.
गोवा ने नेपाल को तीन विकेट से हराकर गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट के अगले राउंड में जगह बनाई। दूसरे मैच में एलबीएस ने केरला पर 54 रनों से जीत हासिल की। राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को नेपाल और गोवा क्रिकेट एसोसिएशन के बीच 34 ओवर का मैच खेला गया।
विज्ञापन




पहले बल्लेबाजी कर नेपाल ने निर्धारित 34 ओवर में नौ विकेट खोकर 210 रन बनाए। टीम के लिए त्रित दास ने 104, अर्जुन कुमल ने 53, बसीर अहमद ने नाबद 19 रनों की पारी खेली। जवाब में गोवा ने 33.4 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर मैच अपने नाम कर लिया। टीम के लिए वीर यादव ने 80, ललित यादव ने 42 रन बनाए। उधर महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज के मैदान में एलबी शास्त्री क्रिकेट शाला भोपाल और केरल क्रिकेट एसोसिएशन के बीच दूसरा मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी कर एलबीएस ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए। टीम के लिए आर्यन जुयाल ने 58, तेजस्वी ने नाबाद 39 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केरल की टीम 17.3 ओवर में 158 रनों पर सिमट गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed