{"_id":"c18f2d0c193fbfb3fb86b551959f9d7d","slug":"gnesh-temple-at-badrinath-closed-for-winter","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद
अमर उजाला, गोपेश्वर
Updated Thu, 14 Nov 2013 05:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदारीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरु हो गई है। बृहस्पतिवार को विधि-विधान के साथ गणेश मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। इससे पूर्व तड़के पांच बजे मंदिर में गणेश पूजा व महाभिषेक पूजा संपन्न की गई।
विज्ञापन
भक्तों ने किए बदरीनाथ के दर्शन
बदरीनाथ मंदिर दिनभर भक्तों के लिए खुला रहा। जबकि शुक्रवार को तप्तकुंड के समीप स्थित आदि केदारेश्वर मंदिर के कपाट दोपहर में विधि-विधान के साथ बंद कर दिए जाएंगे। रावल केशवन नंबूदरी ने सुबह बदरीनाथ का श्रृंगार कर पूजा-अर्चना की। इसी के साथ वेदपाठियों द्वारा मंगलाचरण और वेद मंत्रों का पाठ किया गया।
विज्ञापन
माणा गांव के लोगों और साधु संतों ने की पूजा
इस दौरान धाम में बामणी व माणा गांव के साथ ही साधु-संतों ने बदरीनाथ की स्तुति की। बृहस्पतिवार को दिनभर बदरीनाथ के कपाट खुले रहे। सांय को पूजा-अर्चना के साथ बदरीनाथ मंदिर के समीप स्थित गणेश मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।
विज्ञापन