फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Global Positioning System will secure girls

अब लड़कियों को छेड़ने के बारे में सोचना भी मत

Wed, 09 Oct 2013 10:01 AM IST
मनमीत रावत/ अमर उजाला, देहरादून
मनमीत रावत/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 09 Oct 2013 10:01 AM IST
विज्ञापन
Global Positioning System will secure girls

लड़कियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अब देहरादून के भी विक्रम, सिटी बस और ऑटो ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम से लैस होंगे। इन वाहनों में हर सीट पर पैनिक बटन भी होगा, जिसे दबाते ही कंट्रोल रूम को खतरे की सूचना मिल जाएगी।

विज्ञापन


निर्भया फंड
दिल्ली में चलती बस में हुए गैंग रेप के बाद केंद्र सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक हजार करोड़ रुपये का निर्भया फंड बनाया था। इस फंड के तहत यह योजना दून में लागू की जा रही है। केंद्र ने इसके लिए प्रस्ताव मांगा था, जिसे आरटीओ अंतिम रूप दे रहा है।
विज्ञापन


एआरटीओ (प्रशासन) संदीप सैनी ने बताया कि जल्द ही प्रस्ताव भेज दिया जाएगा। पहले विक्रम और फिर बसों में जीपीएस और पैनिक बटन लगाए जाएंगे।

बजेगा सायरन
यात्री वाहनों की हर सीट पर पैनिक बटन लगेगा। खतरा होने पर यदि इसे दबाया जाता है तो आरटीओ कंट्रोल रूम और पुलिस कंट्रोल रूम में सायरन बजने लगेगा। उधर, जीपीएस की मदद से वाहन की सटीक लोकेशन मिल जाएगी और पुलिस वाहन को पकड़ लेगी। जीपीएस या पैनिक बटन से छेड़छाड़ या क्षतिग्रस्त करने की कोशिश पर भी कंट्रोल रूम में सायरन बजने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है जीपीएस
ग्लोबल पाजिशनिंग सिस्टम सेटेलाइट के जरिए काम करता है। सेटेलाइट के जरिए वाहन में लगे डिवाइस की फ्रिक्वेंसी कंट्रोल रूम में लगे उपकरणों से पता चल जाएगी, जिससे वाहन की लोकेशन ट्रेस की जा सकती है। यह जीपीएस फोन की तरह ही काम करेगा।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed