फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Global Investors Summit Maximum investment landed in manufacturing and energy sectors Uttarakhand news

Uttarakhand: विनिर्माण, ऊर्जा क्षेत्र में धरातल पर उतरा सबसे अधिक निवेश, सीएम ने दिए अफसरों को निर्देश

Sat, 09 Mar 2024 01:58 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 09 Mar 2024 01:58 PM IST
सार

राज्य की अर्थव्यवस्था बढ़ाने और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार दिसंबर माह में वैश्विक निवेशक सम्मेलन आयोजित किया था। इस सम्मेलन में कुल 3.56 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पर प्रदेश सरकार ने एमओयू किया था।

विज्ञापन
Global Investors Summit Maximum investment landed in manufacturing and energy sectors Uttarakhand news
money - फोटो : istock

विस्तार

वैश्विक निवेशक सम्मेलन में जिन निवेश प्रस्तावों पर प्रदेश सरकार ने समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया था, उसमें अब तक विनिर्माण और ऊर्जा क्षेत्र में सबसे अधिक निवेश एमओयू को धरातल पर उतरा गया। विनिर्माण क्षेत्र में 30,896 करोड़ और ऊर्जा क्षेत्र में 27,734 करोड़ रुपये के निवेश की ग्राउंडिंग हो चुकी है।

विज्ञापन

देहरादून, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में बड़े निवेश पर काम हो रहा है। राज्य की अर्थव्यवस्था बढ़ाने और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार दिसंबर माह में वैश्विक निवेशक सम्मेलन आयोजित किया था। इस सम्मेलन में कुल 3.56 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पर प्रदेश सरकार ने एमओयू किया था।

विज्ञापन

सीएम ने दिए अफसरों को निर्देश
अब तक 71 हजार करोड़ से अधिक निवेश एमओयू की ग्राउंडिंग हो चुकी है। इसमें विनिर्माण, ऊर्जा, पर्यटन, हेल्थ केयर, हाउसिंग, रियल एस्टेट, अवस्थापना क्षेत्र के निवेश को धरातल पर उतारने का काम हुआ है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी अफसरों को निर्देश दिए कि राज्य की भौगोलिक अनुकूलता और रोजगार देने वाले निवेश प्रस्तावों को प्राथमिकता देते हुए धरातल उतारा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand BJP:  दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे दुष्यंत गौतम, प्रचार वीडियो वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

इसके लिए शासन स्तर पर विभागवार निवेश प्रस्तावों की ग्राउंडिंग की लगातार समीक्षा की जा रही है। विभागीय अधिकारी भी निवेश की राह में किसी तरह की परेशानियों न आए। इसके लिए बड़े निवेशकों के साथ संपर्क किया जा रहा है।

सेक्टर                        एमओयू निवेश की ग्राउंडिंग (करोड़ में)

विनिर्माण                       30,896 करोड़

ऊर्जा                        27,734 करोड़

पर्यटन                        3,734 करोड़

हाउसिंग व रियल एस्टेट 7,309 करोड़

हेल्थ केयर             230 करोड़

इंफ्रास्ट्रेक्चर             1100 करोड़
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed