फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Global Investors Summit 2023 CM Dhami reached Mumbai for road show meet with investors National Stock Exchange

CM Dhami: मुंबई में मुख्यमंत्री, एनएसई के अधिकारियों को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आने के लिए किया आमंत्रित

Mon, 06 Nov 2023 01:15 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 06 Nov 2023 01:15 PM IST
सार

प्रदेश में औद्योगिक निवेश बढ़ाने के लिए 8 व 9 दिसंबर को देहरादून में वैश्विक निवेशक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें रोड शो के माध्यम से प्रदेश सरकार निवेशकों को प्रोत्साहित कर रही है।

विज्ञापन
Global Investors Summit 2023 CM Dhami reached Mumbai for road show meet with investors National Stock Exchange
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : amar ujala

विस्तार

वैश्विक निवेशक सम्मेलन के रोड शो के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को मुंबई पहुंच गए थे। सोमवार को निवेशकों के साथ उत्तराखंड में निवेश के लिए बैठक हुई। जिसमें प्रदेश सरकार ने फिल्म इंडस्ट्री समेत अन्य क्षेत्रों में नये निवेश प्रस्ताव पर करार किया। अब तक 94 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर एमओयू हो चुका है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुंबई स्थित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पहुंच कर स्टॉक एक्सचेंज में संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया। इस अवसर पर एनएसई की सांकेतिक बेल बजाकर अपनी उपस्थिति दर्ज की।
विज्ञापन


उद्योगों के अनुकूल नीतियां बनाई गई
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में होने वाले  उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के अधिकारियों को आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा उद्योगों के अनुकूल नीतियां बनाई गई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने की अनेक संभावनाएं हैं।  इसके अलावा उन्होंने कहा कि राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के साथ ही रोजगार के क्षेत्र में युवाओं को अधिक से अधिक अवसर मिले, इस दिशा में कार्य किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Badrinath Dham: भगवान बदरीविशाल के दर्शन के लिए पहुंचीं डिंपल यादव, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के एमडी एवं सीईओ आशीष कुमार चौहान ने कहा कि उत्तराखंड में एंटरप्रेन्योरशिप अपॉर्चुनिटी को बढ़ाने के एनएसई राज्य के युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए तैयार है। राज्य के दूर दराज के क्षेत्रों में भी राज्य सरकार के सहयोग से निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed