फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Global Investors Summit 20,000 new MSME units established and 100,000 jobs created in four years Uttarakhand

Uttarakhand: नई नीतियां की गई लागू, चार साल में 20 हजार नये MSME उद्योग लगे, एक लाख को रोजगार

Sat, 04 Jul 2026 06:06 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 04 Jul 2026 06:06 PM IST
सार

वैश्विक निवेशक सम्मेलन के माध्यम से मिले 1.10 लाख करोड़ रुपये के निवेश की ग्राउंडिंग भी उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर हुई है।

विज्ञापन
Global Investors Summit 20,000 new MSME units established and 100,000 jobs created in four years Uttarakhand
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

औद्योगिक विकास और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार की नई नीतियों को लागू किया। चार साल में 20 हजार से नये एमएसएमई उद्योग लगने से एक लाख लोगों को रोजगार मिला।

विज्ञापन

पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 30 से अधिक औद्योगिक नीति संशोधन व नई नीति लागू कर निवेश की राह खोली है। सरकार की औद्योगिक नीतियों से राज्य में निवेश को रफ्तार मिली है।

विज्ञापन


सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) की संख्या 2024-25 में बढ़कर 79394 हो गई है, जो 2021-22 में 59798 थी। एमएसएमई के तहत रोजगार पाने वालों की संख्या 2025 में बढ़कर 456605 हो गई है, जो 2022 में 343922 थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में बड़े उद्योगों की संख्या 2024-25 में बढ़कर 128 हो गई है। स्टार्टअप की संख्या भी 2024-25 में बढ़कर 1750 हो गई है, जो 2017 में शून्य थी। उत्तराखंड को स्टार्टअप लीडर और निर्यात तैयारी में पहला स्थान मिला है।

ये भी पढे़ं...Uttarkashi: सेवा पखवाड़े में मंत्री को ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक

1.10 लाख करोड़ के निवेश धरातल पर उतारा

दिसंबर 2023 में हुए वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए अब तक सरकार 1.10 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतार चुकी है। निवेशक सम्मेलन में 3.57 करोड़ के 1779 प्रस्तावों पर एमओयू किए गए थे। इस निवेश से राज्य में 91,327 नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। एमओयू के आधार पर राज्य में अब तक एक लाख करोड़ रुपये की ग्राउंडिंग हो चुकी है। अब तक ऊर्जा क्षेत्र में सबसे अधिक 40 हजार करोड़ निवेश की ग्राउंडिंग हुई है। इसके बाद विनिर्माण व रियल एस्टेट क्षेत्र में उद्यमियों ने निवेश करने में दिलचस्पी दिखाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed