फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Global Investors Conference Uttarakhand CM Dhami will visit Dubai from October 15 Hyderabad road show cancelle

वैश्विक निवेशक सम्मेलन: निवेश के लिए 15 अक्तूबर से मुख्यमंत्री धामी का दुबई दौरा, हैदराबाद का रोड शो रद्द

Fri, 13 Oct 2023 09:54 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 13 Oct 2023 09:54 PM IST
सार

उत्तराखंड का प्रतिनिधिमंडल 16 अक्तूबर को दुबई और 17 अक्तूबर को आबूधाबी में अलग-अलग क्षेत्रों के उद्यमियों से अलग-अलग बैठकें करेगा।

विज्ञापन
Global Investors Conference Uttarakhand CM Dhami will visit Dubai from October 15 Hyderabad road show cancelle
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 15 अक्तूबर को वैश्विक निवेशक सम्मेलन में निवेश जुटाने के लिए संयुक्त अरब अमीरात के दौरे पर जाएंगे। अपने इस दौरे में मुख्यमंत्री का अरब देश से रियल एस्टेट, आतिथ्य, लॉजिस्टिक हब और फेसिलिटी मैनेजमेंट सेक्टर के लिए निवेश जुटाने का इरादा है।

विज्ञापन


इस पूरे आयोजन की तैयारी कर रही अफसरों की टीम ने कुछ निवेशकों से संपर्क भी साधा और कुछ को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संपर्क कर रही है। इस पूरे आयोजन के समन्वयक मुख्यमंत्री के सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम के मुताबिक, उत्तराखंड का प्रतिनिधिमंडल 16 अक्तूबर को दुबई और 17 अक्तूबर को आबूधाबी में अलग-अलग क्षेत्रों के उद्यमियों से अलग-अलग बैठकें करेगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अधिकारियों का एक दल लंदन जा चुका है, जहां 19,500 करोड़ निवेश के सहमति पत्र हुए। दुबई और आबूधाबी से भी सरकार अच्छे-खासे निवेश की उम्मीद कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: अप्रवासी उत्तराखंडियों के लिए हुआ विशेष प्रकोष्ठ का गठन, सीएम धामी ने की थी घोषणा

हैदराबाद में नहीं होगा रोड शो

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव घोषित होने के बाद प्रदेश सरकार ने हैदराबाद में 30 अक्तूबर को प्रस्तावित रोड शो रद्द कर दिया है। अब 26 अक्तूबर को चेन्नई, 28 को बंगलुरू, दो नवंबर को अहमदाबाद और चार नवंबर को मुंबई में रोड शो होंगे।

प्रक्रिया सभी को पूरी करनी होगी

सरकार निवेशकों के साथ बेशक एमओयू कर रही है, लेकिन निवेश करने की अनुमति निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप ही करने दी जाएगी। मसलन, भूमि और निविदा संबंधी शर्तों का सभी को पालन करना होगा। सरकार ने बेशक 2.50 लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा है, लेकिन वह लक्ष्य पूरा करने के लिए एमओयू नहीं करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed