फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Special cell formed for immigrant Uttarakhand Is After CM Dhami announcement

Uttarakhand: अप्रवासी उत्तराखंडियों के लिए हुआ विशेष प्रकोष्ठ का गठन, सीएम धामी ने की थी घोषणा

Fri, 13 Oct 2023 07:13 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 13 Oct 2023 07:13 PM IST
सार

हाल ही में मुख्यमंत्री ने निवेशक सम्मेलन के तहत लंदन प्रवास के दौरान अप्रवासी उत्तराखंडियों के बीच राज्य में अलग प्रकोष्ठ बनाने का एलान किया था।

विज्ञापन
Special cell formed for immigrant Uttarakhand Is After CM Dhami announcement
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सचिवालय में अप्रवासी उत्तराखंडियों के लिए विशेष प्रकोष्ठ का गठन कर दिया है। अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री) राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में गठित प्रकोष्ठ में एक समन्वयक व तीन सदस्य शामिल किए गए हैं।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव ने आदेश जारी कर दिए हैं। प्रकोष्ठ में अपर पुलिस महानिदेशक (अभिसूचना) अभिनव कुमार, सचिव नियोजन आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव औद्योगिक विकास विभाग विनय शंकर पांडेय और उद्योग विभाग में निदेशक पद से सेवानिवृत्त हो चुके सुधीर चंद्र नौटियाल को सदस्य बनाया गया है। सचिव सूचना प्रौद्योगिकी शैलेश बगौली प्रकोष्ठ समन्वय बनाए गए हैं।
विज्ञापन


Uttarakhand: परिवार संग जोशीमठ पहुंचे एयर चीफ मार्शल, नृसिंह मंदिर में की विशेष पूजा अर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश में बस चुके उत्तराखंडियों को मिलेगा फायदा

विदेशों में बड़ी संख्या में उत्तराखंड मूल के नागरिक रहते हैं। वे विदेशी मुल्कों की नागरिकता ले चुके हैं। विदेशों में वे अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री ने निवेशक सम्मेलन के तहत लंदन प्रवास के दौरान अप्रवासी उत्तराखंडियों के बीच राज्य में अलग प्रकोष्ठ बनाने का एलान किया था। प्रकोष्ठ के गठन से विदेशों में बसे अप्रवासी उत्तराखंडियों को अपने विषयों को रखने का एक मंच मिल सकेगा। सरकार भी राज्य के विकास में उनका सहयोग ले सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed