फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Global Investors conference CM Dhami said Uttarakhand Became tourist destination

निवेशक सम्मेलन: सीएम धामी बोले- टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन रहा उत्तराखंड, निवेश के लिए उत्साहित हैं उद्यमी

Thu, 05 Oct 2023 01:27 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 05 Oct 2023 01:27 PM IST
सार

दिसंबर माह में प्रस्तावित वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए नई दिल्ली में आयोजित रोड शो में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में एक साल के अंदर 10 लाख लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन
Global Investors conference CM Dhami said Uttarakhand Became tourist destination
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में निवेश के लिए उद्यमी उत्साहित हैं। देश ही नहीं, विदेशों के बड़े निवेशक भी राज्य में उद्योग लगाने के लिए तैयार हैं। रोजगार के साथ आधारभूत ढांचे को विकसित करने में भी औद्योगिक निवेश आवश्यक है। इन्हीं उद्देश्यों की पूर्ति के लिए सरकार ने वैश्विक निवेशक सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया है। सम्मेलन से पहले ही राज्य में निवेश को लेकर सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन


दिसंबर माह में प्रस्तावित वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए नई दिल्ली में आयोजित रोड शो में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में एक साल के अंदर 10 लाख लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। प्रधानमंत्री के इस विजन को साकार करने में हम भी निरंतर प्रयास कर रहे हैं। जी-20 सम्मेलन की तीन बैठकों की मेजबानी करने का अवसर उत्तराखंड को मिला। इससे वैश्विक स्तर पर राज्य को पहचान मिली है।
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड को औद्योगिक पैकेज दिया था। इससे राज्य में औद्योगिक विकास की रफ्तार बढ़ी। 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य में सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है। 1.50 लाख करोड़ की विभिन्न योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड: देवप्रयाग में गुलदार ने दस साल के बच्चे पर किया हमला, मुंह से दबोचकर पेड़ पर फेंका, हायर सेंटर रेफर

सीएम ने कहा उत्तराखंड विश्वस्तरीय पसंदीदा पर्यटन गंतव्य होने के साथ ही औद्योगिक हब बन रहा है। खाद्य प्रसंस्करण, ऑटो मोबाइल विनिर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य, आयुष वेलनेस, पर्यटन में निवेश के लिए औद्योगिक जगत का एक पसंदीदा स्थल भी है। प्रदेश सरकार ने निवेश के लिए फोकस सेक्टरों की पहचान की है। उद्योगों के लिए 6 हजार एकड़ से अधिक लैंड बैंक बनाया गया। सीएम ने उद्यमियों से आपसी संवाद के दौरान उनके विचार व सुझावों पर अमल करने का आश्वासन दिया।

सचिव मुख्यमंत्री आर. मीनाक्षी सुंदरम ने उत्तराखंड को आर्थिक रूप से सक्षम राज्य बताते हुए देश भर के उद्यमियों को निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का वातावरण उद्योगों के लिए अनुकूल है। महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा ने राज्य में निवेश प्रोत्साहन के लिए सरकार की नीतियों व योजनाओं का प्रस्तुतिकरण दिया।

सीएम ने शाह को दिया निवेशक और आपदा प्रबंधन सेमिनार का निमंत्रण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट कर वैश्विक निवेशक सम्मेलन और आपदा प्रबंधन पर होने वाले सेमिनार का निमंत्रण दिया। नई दिल्ली रोड शो करने गए सीएम ने गृह मंत्री को बताया, प्रदेश सरकार ने दिसंबर में वैश्विक निवेशक सम्मेलन करने जा रही है। उन्होंने गृह मंत्री से सम्मेलन में शामिल होने का अनुरोध किया।

इस दौरान सीएम ने जोशीमठ भू-धंसाव मामले में चर्चा की। राज्य सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को जोशीमठ की राहत के लिए पैकेज की मांग की है। प्रस्ताव मंत्रालय में विचाराधीन है। सीएम ने शाह को नवंबर में प्रस्तावित आपदा प्रबंधन पर वैश्विक सेमिनार की भी जानकारी दी। बताया, सेमिनार में आपदा प्रबंधन से जुड़े देश-दुनिया के वैज्ञानिक, तकनीशियन और विशेषज्ञ शामिल होंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed