फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Global Disaster Management Conference in Dehradun Kiren Rijiju said will include draft in central plans

वैश्विक आपदा प्रबंधन सम्मेलन: किरेन रिजिजू बोले- मसौदे को केंद्रीय योजनाओं में करेंगे शामिल

Fri, 01 Dec 2023 11:21 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 01 Dec 2023 11:21 PM IST
सार

विशिष्ट अतिथि किरेन रिजिजू ने कहा कि केंद्र सरकार के प्रयासों का ही परिणाम है कि आज यदि रिक्टर पैमाने पर सात मेग्नीट्यूट का भूकंप या आपदा आती है, तो उससे अब अधिक नुकसान नहीं होता।

विज्ञापन
Global Disaster Management Conference in Dehradun Kiren Rijiju said  will include draft in central plans
वैश्विक आपदा प्रबंधन सम्मेलन में किरेन रिजिजू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छठवें विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन में बतौर विशिष्ट अतिथि पहुंचे केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्राकृतिक आपदाओं के आने पर सुरक्षा कवच के त्वरित उपाय समय-समय पर किए गए हैं, जिसके लिए केंद्र सरकार निश्चित रूप से बधाई की पात्र है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सम्मेलन के मसौदे को केंद्रीय योजनाओं में शामिल किया जाएगा। कहा, केंद्र सरकार के प्रयासों का ही परिणाम है कि आज यदि रिक्टर पैमाने पर सात मेग्नीट्यूट का भूकंप या आपदा आती है, तो उससे अब अधिक नुकसान नहीं होता। सरकार ने इस दिशा में आगे बढ़कर सुरक्षात्मक और बचाव कार्यों का बेहतर खाका तैयार किया है।
विज्ञापन


अंधेरी सुरंग में 'कैद' के 17 दिन: वायरल हुआ मजदूरों का बनाया वीडियो, दिखाया कैसे लड़ी जिंदगी और मौत की जंग
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा, बदलते परिवेश में हम आज भारी भरकम चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। जलवायु परिवर्तन का असर स्पष्ट दिखाई दे रहा है। ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं, कहीं समुद्र का जलस्तर बढ़ रहा है तो कहीं अत्यधिक बारिश से बाढ़ के हालात बन रहे हैं। रिजिजू ने कहा, आज हमें मौसम का पूर्वानुमान मिल जाता है, इससे हजारों जिंदगी बचती हैं, लेकिन इस तकनीक और आगे ले जाने की जरूरत है।

कहा, वेदर फोरकास्ट वेदर मैनेजमेंट की जरूरत है। कहा, भविष्य में हमें और बड़ी आपदाओं का सामना करने के लिए अभी से तैयार रहना होगा। इसके लिए समुदाय को भी इस विषय से गहरे से जोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि सम्मेलन के निष्कर्ष विदेशों तक पहुंचेंगे, जो बड़ी सफलता है, लेकिन असली सफलता तब है, जब यह चिंतन आम लोगों तक भी पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed