फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Glider seized on paragliding in Maldevata without permission

मालदेवता में बिना अनुमति पैराग्लाइडिंग कराने पर ग्लाइडर जब्त

Wed, 26 Feb 2020 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Glider seized on paragliding in Maldevata without permission
- फोटो : फाइल फोटो
देहरादून। मालदेवता में बिना अनुमति के लोगों की जान को जोखिम में डालकर काफी दिनों से पैराग्लाइडिंग कराई जा रही थी। मामला संज्ञान में आने के बाद जिला पर्यटन विभाग ने कंपनी का पैराग्लाइड जब्त कर लिया है। विभाग अब कंपनी को ब्लैक लिस्टेट करने की कार्रवाई कर रहा है। इसके लिए जिला पर्यटन अधिकारी ने पर्यटन निदेशालय को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

साहसिक पर्यटन क्षेत्र से जुड़ी कंपनी मैसर्स रेंपल पायलेट की ओर से मालदेवता में विगत लंबे समय से पैराग्लाइडिंग कराई जाती है। नियमानुसार प्रदेश में कोई भी साहसिक क्रियाकलाप के लिए पर्यटन विभाग की अनुमति जरूरी है। हैरत की बात यह है कि कंपनी ने पैराग्लाइडिंग के लिए कोई अनुमति नहीं ली है। जो पैराग्लाइडिंग नियमावली का उल्लंघन है। मामला संज्ञान में आने के बाद जिला पर्यटन अधिकारी जसपाल चौहान ने कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कं पनी का ग्लाईडर जब्त कर लिया है। साथ ही उक्त कंपनी को ब्लैक लिस्टेड करने की संस्तुति पर्यटन निदेशालय से की है। जिला पर्यटन अधिकारी ने बताया कि उत्तराखंड पैराग्लाइडिंग नियमावली एवं उत्तराखंड यात्रा व्यवसाय नियमावली के प्रावधानों का उल्लघंन किए जाने के कारण संबंधित कंपनी पर नियमानुसार जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सीईओ यूटीडीबी ने भी कार्रवाई की चेतावनी
मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (सीईओ यूटीडीबी) दिलीप जावलकर ने भी साहसिक क्रियाकलापों एवं यात्रा व्यवयाय के लिए अनिवार्य रूप से अनुमति लेने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बिना अनुमति साहसिक क्रियाकलाप करने वाली फर्मों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी समय से आ रही थी शिकायत
बताया जा रहा है कि कंपनी की ओर से अवैध तरीके से पैराग्लाइडिंग कराने की शिकायत पर्यटन विभाग को लंबे समय से मिल रही थी। इसके बाद भी पर्यटन विभाग आंखें मूंदे रखा। पर्यटन विभाग के सूत्रों के मुताबित पहले कंपनी की ओर से केवल ट्रेनिंग की बात कही गई थी, लेकिन काफी वक्त से व्यावसायिक तौर पर पैराग्लाइडिंग कराई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed