फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   glaciers are increasing

बढ़ रही है ग्लेशियरों की लंबाई, इसके पीछे है ये राज

Thu, 07 Sep 2017 08:35 AM IST
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 07 Sep 2017 08:35 AM IST
विज्ञापन
glaciers are increasing
श्चिमी विक्षोभ ने उत्तरी-पश्चिमी हिमालय और कराकोरम क्षेत्र में ग्लेशियर नहीं सिकुड़े - फोटो : Getty Images
ग्लोबल वार्मिंग के कारण जब मध्य-पूर्वी हिमालय समेत दुनिया भर में ग्लेशियर सिकुड़ रहे हैं तब पश्चिमी विक्षोभ ने उत्तरी-पश्चिमी हिमालय और कराकोरम क्षेत्र में इस प्रक्रिया को उलट दिया है।
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ से इस क्षेत्र के ग्लेशियरों की लंबाई बढ़ रही है। यह राज चिलगोजा और हिमालयी देवदार की रिंग की जांच के बाद उजागर हुआ है। विज्ञानियों ने यहां पहली बार पेड़ों की रिंग की जांच करके 576 साल की स्थिति का अध्ययन किया है।
विज्ञापन


उत्तरी-पश्चिमी हिमालय क्षेत्र किश्तवाड़, जम्मू-कश्मीर और कराकोरम क्षेत्र में ग्लोबल वार्मिंग के बावजूद ग्लेशियरों की लंबाई बढ़ने और कुछ ग्लेशियरों के स्थिर रहने का खुलासा वाडिया हिमालय भू-विज्ञान संस्थान के विज्ञानियों के ताजा शोध में हुआ है। इस रिपोर्ट को लंदन (ब्रिटेन) के नेचर ग्रुप के जर्नल साइंटिफिक रिपोर्ट में प्रकाशित किया गया है। विज्ञानियों ने यहां चिलगोजा और हिमालयी देवदार के वृक्षों की रिंग का अध्ययन किया तो राज की परतें खुलती चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सर्दियों और बसंत ऋतु के दौरान अच्छी बारिश होती है

glaciers are increasing
पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अच्छी बारिश हुई
शोध में पाया कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से क्षेत्र में सर्दियों और बसंत ऋतु के दौरान अच्छी बारिश होती है। इससे यहां वातावरण में अच्छी-खासी नमी रहती है जो उत्तरी-पश्चिमी हिमालय और कराकोरम के ग्लेशियरों को सहेजे हुए है। पश्चिमी विक्षोभ भूमध्य सागर से यहां आता है।

पूर्वी हिमालय की तरफ जाते-जाते पश्चिमी विक्षोभ की तीव्रता कम हो जाती है। विज्ञानियों ने पेड़ों की रिंग के जरिये यहां वर्ष 1439 से वर्ष 2014 तक 576 वर्ष का अध्ययन किया। इसमें पाया गया कि वर्ष 1984 से वर्ष 2014 तक, 31 साल के अरसे में पश्चिमी विक्षोभ के कारण सबसे अधिक बारिश हुई है।

वृक्षों की रिंग बता देती है बारिश
उत्तरी पश्चिमी हिमालय और कराकोरम में शोध वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. आरआर यादव, पूर्व निदेशक डॉ. एके गुप्ता की अगुवाई में किया गया। उनका कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ से इस क्षेत्र में अधिक बारिश होती है। 20वीं और 21 वीं सदी में यहां अधिक बारिश हुई है। पेड़ की रिंग से बारिश के बारे में पता चल जाता है। अगर बारिश नहीं होगी तो रिंग गायब हो जाएगी। पेड़ों में रिंग हर साल बनती है। इसके लिए क्षेत्र के सभी वृक्षों से सैंपल लिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed