{"_id":"d867e103c6b032e77d276b6e9c2f192e","slug":"give-your-opinion-on-smart-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी पर खुलकर रखें अपनी राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी पर खुलकर रखें अपनी राय
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 03 Mar 2016 05:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट दून की हर सुविधा और योजना पर अपनी राय दे सकते हैं। आप शहर में किन-किन सुविधाओं की कल्पना करते हैं, इसे आसानी से सरकार तक पहुंचा सकते हैं। इसमें अमर उजाला आपकी मदद करेगा।
विज्ञापन
बुधवार को अमर उजाला की टीम ने बिहाइव कॉलेज और जेबीआईटी में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं से स्मार्ट दून को लेकर उनकी राय जानी। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के नोडल अधिकारी आर मीनाक्षी सुंदरम ने माई गोव वेबसाइट पर शिक्षकों और छात्र-छात्राओं से लाइव बातचीत की। उन्होंने स्मार्ट सिटी के संबंध में दिए जा रहे विकल्पों के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शहर के चार अलग-अलग जोन और ग्रीन फील्ड में स्मार्ट सिटी के साथ पूरे शहर के विकास का विकल्प मौजूद है। माई गोव वेबसाइट पर जाकर लोग अपनी राय दे सकते हैं। इसके बाद शिक्षकों और छात्रों के बीच स्मार्ट दून के विकल्पों पर वोटिंग कराई गई।
विज्ञापन
आप भी बनें अभियान का हिस्सा
स्मार्ट दून के संबंध में आप भी अपनी राय और वोट दे सकते हैं। किसी भी तरह की समस्या या जानकारी के लिए 9639304000 पर फोन कर सकते हैं। यदि आप अपने संस्थान में स्मार्ट दून के संबंध में कोई कार्यक्रम आयोजित करना चाहते हैं तो अमर उजाला आपकी मदद करेगा।
कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार में सहयोग किया जाएगा। कॉलेज, दफ्तर और रेजीडेंशियल सोसाइटी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन कर स्मार्ट सिटी के संबंध में सामूहिक राय दे सकते हैं। किसी भी तरह की जानकारी के लिए 9639304000, 8392931298, 8445679865, 7088689556, 9719099307 और 9557361592 पर संपर्क किया जा सकता है।