फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   girls doing fraud through whatsapp

वाट्सएप पर दोस्त बनीं युवतियों की यह कारस्तानी जानेंगे तो आपके होश उड़ जाएंगे

Sat, 24 Feb 2018 05:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 24 Feb 2018 05:27 PM IST
विज्ञापन
girls doing fraud through whatsapp
मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू

वाट्सएप के जरिये दोस्त बनी दो युवतियों ने एक युवक को बिजनेस दोगुना करने का झांसा देकर छह लाख का चूना लगा दिया।

विज्ञापन


उधर सामाजिक संस्था बनाने के नाम पर चार लाख 10 हजार रुपये की रकम हड़प ली। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

नेहरू कालोनी निवासी अविनाश शाह ने एसपी क्राइम लोकेश्वर सिंह से मिलकर बताया कि जसमीत कौर और आरुषि नाम की दो युवतियां वाट्सएप से उनके संपर्क में आईं। चैटिंग के दौरान दोनों ने उन्हें बिजनेस दोगुना करने का झांसा दिया।

पुलिस ने बताया कि लालच में आकर शाह ने युवतियों के खाते में करीब छह लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। लेकिन इसके बाद युवतियों ने बात करनी बंद कर दी। जिसके बाद शाह को ठगी का अहसास हुआ। एसपी क्राइम के आदेश पर नेहरू कॉलोनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन

सामाजिक संस्था के नाम पर ढगे चार लाख

girls doing fraud through whatsapp
आरोपियों ने एक पादरी को शिकार बनाया
क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में भी लाखों की ठगी का एक मामला सामने आया है। यहां आरोपियों ने एक पादरी को शिकार बना दिया।

पुलिस ने बताया कि सोसायटी एरिया निवासी प्रभु दयाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि जार्ज याकूबू नाम के शख्स ने उन्हें सामाजिक संस्था खोलने का झांसा दिया।

आरोपी ने उनसे संस्था के रजिस्ट्रेशन और दूसरी औपचारिकताएं पूरी करने के नाम पर कई बार में चार लाख 10 हजार रुपये की रकम वसूल ली। बावजूद इसके संस्था से संबंधित काम नहीं कराए गए। पुलिस ने जालसाजी की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed