फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Girls did the practice of Navratri fast

कन्याएं जिमाकर किया नवरात्र व्रत का उद्यापन

Tue, 08 Oct 2019 01:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
Girls did the practice of Navratri fast
नवरात्र के अवसर पर नवमी के दिन पृथ्वीनाथ मंदिर में कन्या पूजन करते पंडित जी व श्रद्ध‍ालु ।
नवमी पर देवी के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा के साथ ही सोमवार को घरों और मंदिरों में कन्याएं जिमाई गईं। इसी के साथ भक्तों ने शारदीय नवरात्र व्रत का उद्यापन किया। श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में सुबह पूजन के बाद मां को लाल चोला अर्पित किया गया। इसके बाद कन्याओं को भोजन कराया गया। शाम को मंदिर परिसर में पांवटा की मौजी सिकंदर जागरण पार्टी ने रंग बरसे रंग बरसे मां के दरबार में... आदि भजनों पर भक्तों को झुमाया। इसके बाद रात में डांडिया का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर सुनील उनियाल गामा व जिलाध्यक्ष विनय गोयल ने किया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर दर्शकों की वाहवाही लूटी। इस अवसर पर महंत रविंद्र पुरी, दिगंबर दिनेश पुरी, राजेंद्र आनंद, नवीन गुप्ता, पुनीत मेहरा, सुनीता सिंगल, राजकुमार अग्रवाल, अशोक कुमार, दिलीप सैनी, विकी गोयल, संजय गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर में देवी में शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि विधान के साथ पूर्णाहुति दी गई। मंदिर प्रांगण में विशेष कन्या पूजन, भजन कीर्तन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। अध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी ने नारी तू नारायणी अभियान के तहत नारी को दया, ममता, संस्कृति और संस्कारों का भंडार बताया। इस मौके पर पं. भरत जोशी, पं. भुवन शर्मा, पं. संतोष ढोंडियाल, नीरज अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, गीता जोशी, मीना देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

श्री सनातन धर्म मंदिर प्रेमनगर में विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। इसके बाद कन्याओं को भोजन कराया गया। इस अवसर पर सुभाष माकिन, रवि भाटिया, गुलशन माकिन, नरेंद्र, शिवानी, संगीता, सुनीता किशन कौल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धपीठ श्री कालिका मंदिर समिति की ओर से विशेष पूजा-अर्चना की गई। सुबह पुजारी आचार्य चंदर प्रकाश ममगाईं ने पूजा के बाद मंदिर के पट खोले। उसके बाद भक्तों का तांता लगा रहा। शाम को माता की आरती की गई। इस अवसर पर गगन सेठी, एलडी भाटिया, विजय अरोरा, महेश डोरा, सतीश कक्कड़, सुरेंद्र साहनी, प्रतीक मैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed