फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Girlfriend Parents Mortgage and kidnap Boyfriend father and brother after Love Marriage

लव मैरिज से खफा प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी के पिता और भाई को बनाया बंधक, अपहरण कर जंगल में फेंका

Fri, 02 Aug 2019 10:20 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केलाखेड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केलाखेड़ा Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 02 Aug 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend Parents Mortgage and kidnap Boyfriend father and brother after Love Marriage
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

ऊधमसिंह नगर के केलाखेड़ा में प्रेम विवाह के बाद युवती के परिजनों ने घर में हुई पंचायत में पहुंचे प्रेमी युवक के पिता और उसके भाई को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। उसके बाद उन्हें गाड़ी में डालकर गूलरभोज ले गए।

विज्ञापन


वहां जंगल में फेंककर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने अपहरणकर्ताओं की तलाश में दबिश दी। युवक की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कुंडेश्वरी (काशीपुर) निवासी विष्णु कश्यप ने केलाखेड़ा थाने में तहरीर दी, जिसमें कहा कि उसने गूलरभोज क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से 12 मार्च को प्रेम विवाह किया था। इससे युवती के परिजन खफा थे, जिसके चलते उन्होंने हाईकोर्ट से प्रोटेक्शन ले रखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के चलते युवती पक्ष के लोगों ने केलाखेड़ा के गांव गणेशपुर में युवती की बहन के घर पंचायत रखी। इसमें युवक के परिजनों पर युवती से रिश्ता तोड़ने का दबाव बनाया गया। इस बीच वह पत्नी को लेकर अपने घर कुंडेश्वरी चला गया।

इसके बाद गुस्साए युवती के परिजनों ने हथियारों के बल पर विष्णु के पिता पूरन और भाई विकास को बंधक बना लिया और गाड़ी से गूलरभोज ले गए। पुलिस को सूचना मिलने पर अपहरणकर्ता उन्हें जंगल में फेंककर फरार हो गए।

एसओ ओमप्रकाश ने बताया कि विष्णु की तहरीर पर युवती के पिता हंसराज, भाई मुरारी और सुरजीत सिंह उर्फ तुली के खिलाफ धारा 323, 342, 364, 504, 506 के तहत केस दर्ज किया है। एसओ ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed