फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   girlfriend killed lover by getting bitten by a snake In Haldwani

नागिन से कम नहीं माही: प्रेमी को प्यार से बुलाकर कार में सांप से डसवाया, सबको लगा हादसा; फिर ऐसे सामने आया सच

Tue, 18 Jul 2023 11:14 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 18 Jul 2023 11:14 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार, दीप कांडपाल भी माही का प्रेमी है। अंकित को रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने मिलकर हत्या की योजना बनाई थी। साजिश में माही ने अपने नौकर हैदरगंज पीलीभीत (यूपी) निवासी राम अवतार और उसकी पत्नी ऊषा देवी को भी शामिल कर लिया।

विज्ञापन
girlfriend killed lover by getting bitten by a snake In Haldwani
हल्द्वानी में होटल कारोबारी की हत्या का हुआ खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी में होटल कारोबारी अंकित चौहान की मौत हादसा नहीं था। कोबरा से डसवाकर प्रेमिका ने ही उसकी हत्या कराई थी। पुलिस ने सपेरे को गिरफ्तार कर लिया है। कारोबारी की प्रेमिका समेत चार आरोपी फरार हो गए हैं। उनके नेपाल भागने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन

एसएसपी पंकज भट्ट ने मंगलवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि रामपुर रोड स्थित रामबाग निवासी होटल कारोबारी अंकित चौहान का शव शनिवार की सुबह तीनपानी रेलवे क्रॉसिंग के पास उसकी कार की पिछली सीट पर मिला था। दो डॉक्टरों की टीम से पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें अंकित के दोनों पैरों पर सांप के डसने के निशान मिले। दोनों पैरों पर एक ही जगह निशान होने पर पुलिस को शक हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अंकित के बारे में पड़ताल की गई तो पता चला कि उसकी एक प्रेमिका है जो गोरापड़ाव डिबेर के पास रहती है। अंकित के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली गई तो बरेली रोड गोरापड़ाव क्षेत्र में रहने वाली माही आर्या उर्फ डॉली का नाम सामने आया। इस बीच अंकित की बहन ईशा चौहान ने हत्या का आरोप लगाते हुए माही और हल्दूचौड़ निवासी दीप कांडपाल के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।

विज्ञापन

माही की कॉल डिटेल से अदकाटा भोजीपुरा बरेली निवासी सपेरे रमेश नाथ का नंबर सामने आया। इसके बाद हत्या की तस्वीर साफ होने लगी। तलाश में जुटी पुलिस ने सपेरे रमेश नाथ को हल्द्वानी के पास से गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ हुई तो सारा मामला खुल गया। उसने बताया कि अंकित की हत्या माही के घर में की गई।

पुलिस के अनुसार, दीप कांडपाल भी माही का प्रेमी है। अंकित को रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने मिलकर हत्या की योजना बनाई थी। साजिश में माही ने अपने नौकर हैदरगंज पीलीभीत (यूपी) निवासी राम अवतार और उसकी पत्नी ऊषा देवी को भी शामिल कर लिया। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि अन्य चारों आरोपी नेपाल भाग गए हैं। इन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस ने ऐसे खोला केस
घटना के दिन पुलिस कार्बन मोनोआक्साइड से मौत मानकर चल रही थी। पोस्टमार्टम में जैसे ही दो पैरों में सांप के काटने की बात सामने आई तो एसएसपी पंकज भट्ट ने इसका पोस्टमार्टम दो डॉक्टरों के पैनल से करवाया। दो डॉक्टरों के पैनल ने जब पोस्टमार्टम किया तो मौत का कारण और पुख्ता हो गया। अंकित के दोनों पैरों पर एक ही जगह सर्पदंश के निशान थे।

इसके बाद एसएसपी ने चार टीम सीसीटीवी जांचने के लिए, चार मैनुअल टीम और एक सर्विलांस टीम बनाकर जांच कराई। अंकित की प्रेमिका की कॉल डिटेल निकाली गई जिसमें पता चला कि माही अंकित, सपेरे और दीप कांडपाल से लगातार बात कर रही थी।

जांच में अंकित की कार करीब छह बजे माही के घर जाते हुए दिखी। करीब 11 बजे कार वहां से निकली। इसके बाद कार भुजियाघाट और फिर वहां से गौलापार जाते हुए दिखाई दी। फिर तीनपानी रेलवे क्रॉसिंग के पास दिखाई दी और वहीं खड़ी कर दी गई। इसके बाद करीब एक बजे एक कार और आई। वह अंकित की कार के बगल में ढाई मिनट रुकी। इसके बाद कार चली गई। पुलिस ने सपेरे रमेश नाथ, दीप कांडपाल और माही के नंबर को सर्विलांस पर लगाया। सभी नंबर बंद चल रहे थे।

रविवार को सपेरे का नंबर खुल गया जिसकी लोकेशन अदकटा भोजीपुरा में मिली। यह गांव सपेरों का है। यहां से पुलिस ने पता किया तो पता चला कि रमेश नाथ हल्द्वानी गया है। पुलिस ने रमेश नाथ को हल्द्वानी से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पूरा घटनाक्रम खुल गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed