फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Girl was asking about suicide point on Instagram call from America saved her life Dehradun Uttarakhand news

अमेरिका से आई कॉल ने बचाई जान: इंस्टाग्राम पर सुसाइड प्वाइंट के बारे में पूछ रही युवती, DSP तक पहुंची पोस्ट

Thu, 24 Aug 2023 11:54 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 24 Aug 2023 11:54 AM IST
सार

अमेरिका से आई एक कॉल ने युवती की जिदंगी बचा दी। पिछले साल मेटा के नोडल अधिकारी की ओर से डीएसपी अंकुश मिश्रा को मेटा के लिए एसटीएफ का नोडल अफसर बनाया गया था। इसके बाद से प्रदेश में फेसबुक या इंस्टाग्राम पर आत्महत्या से संबंधित पोस्ट करता है तो इसकी जानकारी कंपनी अंकुश मिश्रा को देती है, जिस वजह से एक जिंदगी बचाई जा सकी।

विज्ञापन
Girl was asking about suicide point on Instagram call from America saved her life Dehradun Uttarakhand news
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

ऊधमसिंहनगर की एक युवती की जान अमेरिका से आई मेटा कंपनी की एक कॉल से बच गई। युवती इंस्टाग्राम पर सुसाइड प्वाइंट के बारे में पूछ रही थी। रात में डीएसपी अंकुश मिश्रा को फोन आया तो उन्होंने स्थानीय पुलिस को युवती के घर भेजा। वहां युवती की काउंसिलिंग कराई और उसे आत्महत्या करने से रोक लिया।

विज्ञापन

डीएसपी साइबर अंकुश मिश्रा ने बताया कि मंगलवार रात करीब 11 बजे उन्हें अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित मेटा कंपनी के मुख्यालस से फोन आया था। बताया गया था कि उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर की एक युवती ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या के संबंध में कुछ बातें लिखी हैं।

विज्ञापन


इस पोस्ट का लिंक भी दिया गया। हेड कांस्टेबल प्रमोद ने जांच शुरू की तो युवती का पता चल गया। एसपी क्राइम चंद्रशेखर आर गोड़के को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस युवती के पास पहुंची और उससे परेशानी का कारण पूछा।

विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ घंटे तक की पुलिस ने काउंसिलिंग
पता चला कि इस युवती की माता का देहांत कुछ साल पहले हो गया था। उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। कुछ समय पहले नगदपुरी निवासी एक युवक से उसका प्रेम प्रसंग चला। यह भी कुछ समय बाद टूट गया। युवती इसी बात से परेशान होकर आत्महत्या के बारे में सोच रही थी। स्थानीय पुलिस ने डेढ़ घंटे तक उसकी काउंसिलिंग की। युवती ने अपने परिजनों से इस बाबत माफी मांगी, जिसके बाद उसे उसके ताऊ के सुपुर्द कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: मुख्यमंत्री खिलाड़ी उदीयमान प्रोत्साहन योजना होगी शुरू, 14 से 23 वर्ष के खिलाड़ियों को मिलेगा लाभ

एसटीएफ के नोडल अधिकारी हैं मिश्रा

पिछले साल मेटा के नोडल अधिकारी अश्विन मधुसुदन की ओर से डीएसपी अंकुश मिश्रा को मेटा के लिए एसटीएफ का नोडल अफसर बनाया गया था। इसके बाद से प्रदेश में फेसबुक या इंस्टाग्राम पर आत्महत्या से संबंधित पोस्ट करता है तो इसकी जानकारी कंपनी अंकुश मिश्रा को देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed