{"_id":"4cc42c5f493ba612acb7bed795f28d0b","slug":"girl-trying-to-suside-in-gangnehar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूजा की, सुसाइड नोट लिखा और गंगनहर में कूद गई!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूजा की, सुसाइड नोट लिखा और गंगनहर में कूद गई!
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 11 Oct 2013 05:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुसाइड नोट लिखकर एक युवती ने सिंह द्वार के पास गंगनहर में छलांग लगा दी। करीब दो सौ मीटर बहते रहने के बाद वह किनारे के पास लग गई।
विज्ञापन
जहां पर बैठे युवकों ने उसे बाहर निकाल लिया। युवती ने पूछताछ में अपना नाम पूनम भारद्वाज निवासी लक्सर बताया।
सुसाइड नोट लिखकर लगाई छलांग
शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे एक युवती उम्र करीब 25 वर्ष ने सिंह द्वार पर गंगनहर के घाट पर वहीं से फूल खरीदकर पूजा की।
पूजा करने के बाद युवती ने जूते उतारे और उसमें एक कागज रखकर गंगनहर में छलांग लगा दी। यह देखकर वहीं पूजा कर रहे लोगों ने शोर मचाना शुरु कर दिया।
जब तक कोई युवती को बचाने के लिए पानी में उतरता इससे पहले ही युवती लोगों की नजरों से ओझल हो गई।
युवकों ने बचा लिया
वहीं दूसरी ओर गंगनहर के किनारे ही अगले घाट पर बैठे कुछ युवकों ने युवती को बहते हुए देखा। उन्होंने गंगनहर से युवती को बेहोशी ही हालत में बाहर निकाल लिया और उसकी सांसे चलती हुई देख युवती के पेट से पानी निकाल लिया।
साथ ही युवकों ने मामले की सूचना पुलिस को भी दी। करीब दस मिनट बाद युवती को होश आया। एसआई एसके चौहान ने बताया कि युवती ने पूछताछ में अपना नाम पूनम भारद्वाज पुत्री मुसाफिर राम भारद्वाज बताया है।
विज्ञापन
मौत के लिए न माने किसी को दोषी
युवती ने बताया कि उसका तलाक हो गया, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान चल रही थी और जान देने की कोशिश की।
पुलिस ने बताया कि युवती को उसके परिजनों को बुलाकर सौंप दिया गया है। युवती ने अपने सुसाइड नोट में स्वयं को परेशान होना लिखा है साथ ही लिखा है कि उसकी मृत्यु के लिए किसी को दोषी न माना जाए।
विज्ञापन