फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Girl Student Commit suicide after Molestation Told reason in letter dehradun

छेड़छाड़ से तंग आकर बीए की छात्रा ने मौत को लगाया गले, भाई के नाम सुसाइड नोट में लिखी दर्दभरी कहानी

Wed, 19 Dec 2018 10:15 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 19 Dec 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
Girl Student Commit suicide after Molestation Told reason in letter dehradun
dead body - फोटो : demo pic

देहरादून में शहर कोतवाली क्षेत्र में बीए की छात्रा ने छेड़छाड़ से तंग आकर बुधवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पीड़िता ने मंगलवार को छेड़छाड़ की घटना के बाद हुई आत्मग्लानि का सुसाइड नोट में जिक्र किया। पीड़िता ने आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की है। आरोपी युवक की तलाश में देर रात तक पुलिस की दबिश चलती रही। 

विज्ञापन


उत्तरकाशी क्षेत्र की पीड़िता अपने दो भाइयों के साथ शहर में किराये के मकान में रहकर एमकेपी कॉलेज से बीए तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। बुधवार सुबह रोजमर्रा की तरह बड़ा भाई अपनी नौकरी पर और छोटा भाई स्कूल चला गया।
विज्ञापन


दोपहर ढाई बजे के करीब छोटा भाई घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो उसने आसपास के लोगों को सूचना दी। पुलिस के आने के बाद दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर युवती का शव पंखे से लटका हुआ मिला। कमरे में ही तीन पेज का सुसाइड नोट मिला तो खुदकुशी की वजह साफ हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाई के नाम लिखे सुसाइड नोट में पीड़िता ने लिखा है कि परिचित आरोपी ने मंगलवार को घर में आकर उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी खिड़की से कूदकर फरार हो गया। लिखा कि उसने किसी तरह की गलती नहीं की है।

वह चाहती तो आरोपी को जेल भिजवा सकती थी, लेकिन उसे लग रहा था कि उसके गलत परिणाम हो सकते हैं। दूसरा पापा को इससे बहुत दुख होता और वह किसी को मुंह नहीं दिखा पाती। सुसाइड नोट में भाई से गलत लोगों से दोस्ती न करने और किसी लड़की से छेड़छाड़ न करने की हिदायत दी गई है।

साथ में यह भी लिखा है कि उसे भाई पर पूरा विश्वास है। युवती ने भाई से उसके सपनों को पूरा करने की भी इच्छा जाहिर की है। धारा चौकी प्रभारी कुलदीप पंत ने बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। छात्रा के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed