फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   girl slipped in river and swept away.

सेल्फी की 'सनक' में गई दोस्तों के साथ घूमने आई लड़की की जान

Wed, 27 Jul 2016 04:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 27 Jul 2016 04:04 PM IST
विज्ञापन
girl slipped in river and swept away.
mamta - फोटो : file photo

माल देवता के पास मंगलवार को सेल्फी लेते समय एक युवती की सोंग नदी में गिरने से मौत हो गई। परिजनों ने हादसा बताकर शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। 

विज्ञापन


शहर के मोहब्बेवाला निवासी ममता (24) ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कॉल सेंटर में नौकरी करती थी। मंगलवार को काल सेंटर का 13 सदस्यीय ग्रुप माल देवता घूमने गया था।
विज्ञापन


इनमें आठ लड़कियां और पांच लड़के शामिल थे। नदी किनारे के मनोहारी दृश्यों को हर कोई कैमरे में उतार रहा था।

संतुलन बिगडा और वह नदी में गिर गई

girl slipped in river and swept away.
drowned

ममता भी सोंग नदी के किनारे सेल्फी लेने लगी। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगडा और वह नदी में गिर गई। तेज बहाव होने के कारण ममता बहती चली गई थी।

ममता के साथियों ने नदी में कूदकर उसे बाहर निकाल लिया। नाजुक हालत में उसे अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

एसओ राजपुर राजेश शाह ने बताया कि ममता के साथियों ने बताया कि सेल्फी लेते समय यह अनहोनी हुई है। परिजनों ने हादसा बताकर शव का पीएम नहीं कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed