फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Girl's family has not been contacted for 10 years

संदिग्ध हालत में फंदे पर लटकी मिली लड़की, 10 साल से परिजनों से नहीं हुआ संपर्क

Wed, 11 Nov 2020 10:12 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 11 Nov 2020 10:12 AM IST
विज्ञापन
Girl's family has not been contacted for 10 years
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

संदिग्ध हालत में फंदे पर लटकी मिली लड़की के परिजनों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस के अनुसार जिस परिवार के साथ लड़की रह रही थी, उनका परिजनों से बीते 10 साल से कोई संपर्क नहीं हुआ है।

विज्ञापन


ऐसे में परिजनों की तलाश के लिए अब पुलिस विज्ञापन का सहारा ले रही है। इसके साथ ही उसकी उम्र को लेकर भी कोई ठोस जानकारी नहीं है। लिहाजा पुलिस पोस्टमार्टम के बाद ही इस संबंध में भी प्रक्रिया शुरू करेगी।
विज्ञापन


लड़की रायपुर क्षेत्र निवासी एक इंश्योरेंस एजेंट के परिवार के साथ रहती थी। वह उनके फ्लैट में बीती तीन नवंबर को फंदे पर लटकी मिली थी। इसके बाद उसे मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने रविवार देर शाम दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में बाल आयोग को एक गोपनीय पत्र मिला था, जिसमें लड़की के साथ दुष्कर्म और प्रताड़ना की बात कही गई है। पुलिस शुरुआती जांच के आधार पर इस तरह की बात से इनकार कर रही है।

एसओ रायपुर दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि लड़की के परिजनों के बारे में इंश्योरेंस एजेंट के परिवार को कुछ पता नहीं है। वह 10 साल से उनके साथ रह रही थी। इतनी जानकारी जरूर है कि वह मूल रूप से बिहार की रहने वाली थी।

चूंकि, अभी परिवार का पता नहीं है तो उसके शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। इसके बाद ही पोस्टमार्टम और अगली प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।

उम्र की भी होगी वैज्ञानिक तरीके से जांच

इंश्योरेंस एजेंट का परिवार लड़की की उम्र लगभग 21 साल बताई जा रही है। असल उम्र के बारे में जानकारी नहीं है। एसओ दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि उसकी उम्र का पता लगाने के लिए वैज्ञानिक परीक्षण कराया जाएगा। साथ ही डीएनए के लिए सैंपलिंग भी कर ली गई है।

गार्ड थे लड़की के पिता 

पुलिस के अनुसार इंश्योरेंस एजेंट का परिवार इतना जानता है कि लड़की के पिता शहर में एक कॉलोनी के बाहर गार्ड थे। वहां पर वह भी रहा करते थे। एक दिन गार्ड उनके पास आया और कहने लगा कि उसकी तीन संतानें हैं और पालने के लिए धन की कमी है।

लिहाजा, उन्होंने अपनी बड़ी बेटी को पालने का आग्रह किया। उस वक्त लड़की की उम्र करीब 11 वर्ष बताई गई थी। इसके बाद गार्ड का परिवार कुछ दिनों में ही बिहार चला गया। फिर कोई संपर्क उनसे नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed