फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Girl Ruckus in police station and Allegation on police personnel for Threaten in roorkee

केस दर्ज कराने कोतवाली पहुंची युवती ने दरोगा पर लगाया धमकाने का आरोप, हंगामे के बाद सुनी शिकायत

Sat, 14 Sep 2019 10:06 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 14 Sep 2019 10:06 AM IST
विज्ञापन
Girl Ruckus in police station and Allegation on police personnel for Threaten in roorkee
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के रुड़की में कोतवाली में शिकायत लेकर पहुंची एक युवती ने दरोगा पर धमकाने का आरोप लगाया है। युवती ने हंगामा किया तो कोतवाली में अफरातफरी का माहौल हो गया। महिला सिपाही ने किसी तरह समझाकर उसे शांत कराया।

विज्ञापन


शुक्रवार को दिल्ली निवासी एक युवती सिविल लाइंस कोतवाली पहुंची। उसका कहना था कि वह किसी काम से ज्वालापुर आई थी। यहां उसकी मुलाकात रुड़की की एक युवती से हुई। विश्वास में लेकर वह उसे रुड़की ले आई।
विज्ञापन


यहां उसने एक युवक से मुलाकात कराई। साथ ही युवक के साथ जाने की बात कही। वह युवती पर विश्वास कर युवक के साथ चली गई। आरोप है कि युवक ने रात में उसके साथ गलत हरकत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

शोर मचाने पर उसने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी और उसे एक कमरे में छोड़कर फरार हो गया। युवती ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि इस दौरान कोतवाली में तैनात एक दरोगा ने युवती की शिकायत सुनने की बजाए उल्टा उसे धमकाना शुरू कर दिया और उसे बाहर निकलने की बात कही।

इससे नाराज युवती ने कोतवाली में हंगामा कर दिया। मामले की जानकारी कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह को लगी तो उन्होंने युवती की शिकायत सुनी। साथ ही युवती को आश्वासन दिया कि हरसंभव मदद की जाएगी। इसके बाद जाकर युवती शांत हुई। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed