{"_id":"97de3c81cbe721a08b87c4df2c7997e7","slug":"girl-rape-in-tharali","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांडव नृत्य खत्म, किशोरी के साथ रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांडव नृत्य खत्म, किशोरी के साथ रेप
अमर उजाला, थराली
Updated Tue, 05 Nov 2013 09:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील क्षेत्र के एक दूरस्थ गांव में एक किशोरी के साथ रेप का मामला प्रकाश में आया है। जिला कंट्रोल रूम से मिली सूचना पर राजस्व पुलिस की टीम को घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है।
सोमवार रात की घटना
सोमवार की रात 17 वर्षीय किशोरी ने गांव के ही 32 वर्षीय सुनील पर बलात्कार का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह मिलने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना जिला कंटोल रूम गोपेश्वर को दी। कंटोल रूम से एसडीएम थराली को मामले से अवगत कराने के साथ ही घटनास्थल के लिए टीम रवाना करने के निर्देश दिए गए।
तीन पटवारियों की टीम रवाना
एसडीएम ने तीन पटवारियों की टीम गठित कर राजस्व पुलिस को घटनास्थल के लिए रवाना किया। सूत्रों के अनुसार पीड़ित किशोरी इन दिनों अपने ननिहाल गई हुई थी। गांव में पांडव नृत्य के दौरान सोमवार रात को गांव के युवक सुनील कुमार ने किशोरी को उस समय हवस का शिकार बनाया, जब वह पांडव नृत्य खत्म होने के बाद अपने नाना के घर जा रही थी।
विज्ञापन
जांच शुरू
एसडीएम विवेक प्रकाश ने बताया कि जिला कंट्रोल रूम से मिली सूचना पर टीम को मौके पर भेज दिया गया है। दूरस्थ क्षेत्र होने से मामले से जुड़ी अन्य जानकारी नहीं मिल पाई है। टीम में शामिल उप निरीक्षक मदन लाल ने कहा कि पूरी तप्तीश के बाद बुधवार को ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकता है।