फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   girl mobile phone was snatched while going to college, people caught thief and beaten

कॉलेज जा रही थी एक छात्रा का मोबाइल छीना, लोगों ने कर दी चोर की धुनाई

Sun, 22 Sep 2019 09:20 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 22 Sep 2019 09:20 AM IST
सार

  • नए पुल पर दो छात्राओं के साथ कॉलेज जा रही थी एक छात्रा
  • पीछे से आए युवक ने बैग से निकाला मोबाइल, लोगों ने पकड़ा

विज्ञापन
girl mobile phone was snatched while going to college, people caught thief and beaten
प्रतीकात्मक

विस्तार

अन्य छात्राओं के साथ कॉलेज जा रही एक छात्रा के बैग की चेन खोलकर एक युवक ने मोबाइल निकाल लिया। अन्य छात्राओं की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचा दिया। शोर मचाने पर युवक मोबाइल लेकर भागने लगा। इस बीच पीछा करने पर लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। साथ ही युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


बहादराबाद निवासी रश्मि रुड़की के एक कॉलेज में पढ़ती है। शनिवार को वह अपनी दो सहेलियों के साथ पैदल कॉलेज जा रही थी। जैसे ही वह नए पुल पर पहुंची तो पीछे से आए एक युवक ने बैग की चेन खोलकर मोबाइल व रुपये निकाल लिए। युवक को मोबाइल निकालते देख उसकी सहेली ने देख लिया और शोर मचा दिया। शोर मचाने पर आरोपी युवक मोबाइल व पैसे लेकर भागने लगा।
विज्ञापन


तभी आसपास के लोगों ने युवक को दौड़कर पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसे पकड़कर कोतवाली ले आई। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। एसएसआई प्रमोद कुमार ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। छात्रा की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह ठेली लगाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed