{"_id":"58903b3d4f1c1b0b13e80b65","slug":"girl-killed-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूटी और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में युवती की मौत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 31 Jan 2017 12:52 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में रीठा मंडी के पास एक स्कूटी और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में स्कूटी सवार युवती की मौत हो गई।
विज्ञापन
मंगलवार को थाना कोतवाली नगर को सूचना मिली की रीठा मंडी के पास एक स्कूटी तथा एक ट्रैक्टर ट्राली का एक्सीडेन्ट हो गया है। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और तथा स्कूटी सवार घायल युवती को उपचार हेतु दून अस्पताल पहुंचाया गया।
जहां उपचार के वक्त युवती की मृत्यु हो गयी। मृतका की पहचान आशा (17) पुत्री केवल राम निवासी सिंगल मंडी, कुसुम विहार के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
बताया गया कि मृतका के रिश्तेदार दून अस्पताल में एडमिट थे, जिनसे मिलने मृतका दून अस्पताल जा रही थी।
पुलिस द्वारा शव का पंचायत नामा भर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।