फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   girl had drugs in hukkah bar and become ill in dehradun.

शर्मनाकः जब हुक्का बार में चढ़ा नशा तो दोस्त ना रहे दोस्त

Mon, 21 Dec 2015 01:33 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 21 Dec 2015 01:33 PM IST
विज्ञापन
girl had drugs in hukkah bar and become ill in dehradun.

देहरादून के एक कॉलेज छात्रा ज्योति (काल्पनिक नाम) को हुक्का बार में अधिक नशा चढ़ गया तो उसके दोस्तों ने कुछ ऐसा कि उस लड़की की जान पर बन आई।

विज्ञापन


हुक्का बार में ज्यादा नशा करने से ज्योति की तबीयत बिगड़ी तो उसके दोस्त उसे हॉस्टल के गेट पर छोड़कर भाग गए। गंभीर अवस्था में छात्रा को रविवार करीब पौने आठ बजे दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात तक छात्रा की हालत स्थिर थी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कॉलेज की दो और छात्राएं भी ज्योति के साथ थीं। उनकी हालत बिगड़ने पर परिजनों को हुक्का बार पहुंचना पड़ा। उनके परिजन अपनी बेटियों को तो साथ ले गए, लेकिन हॉस्टल में रहने वाली लड़की को छोड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बार में मौजूद छात्रा के अन्य साथियों ने उसे हॉस्टल के गेट पर छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि छात्रा के बाहर जाने की सूचना हॉस्टल वार्डन को नहीं थी।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

girl had drugs in hukkah bar and become ill in dehradun.

रविवार को कॉलेज की छुट्टी होने के बावजूद ज्योति बिना अनुमति हॉस्टल से गायब हो गई। करीब डेढ़ बजे हॉस्टल से अपने दोस्तों के साथ एक हुक्का बार में पहुंची। उसके साथ उसकी साथी दो छात्राएं भी थीं।

हुक्का बार में तीनों छात्राओं ने दोस्तों के साथ ऐसे पदार्थ का सेवन किया, जिससे अचानक तीनों की हालत बिगड़ गई। दो छात्राओं को तो उनके परिजन मौके से घर ले गए, लेकिन एक छात्रा के परिजन नहीं होने की वजह से उसके साथी शाम को करीब 7:45 बजे उसे हॉस्टल के गेट पर छोड़कर भाग गए।

इसकी भनक जैसे ही कॉलेज प्रशासन को लगी तो उनके हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन में छात्रा को दून हॉस्पिटल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। मौके पर मौजूद चिकित्सक ने जहरीले पदार्थ की पुष्टि करते हुए उपचार शुरू कर दिया। देर रात तक कॉलेज प्रशासन, छात्रा के परिजन मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

गंभीर है यह मामला

छात्राओं का बिना बताए हुक्का बार में जाना और फिर अचानक तबीयत बिगड़ना गंभीर मामला है। हालांकि बड़ी अनहोनी होने से बच गई, लेकिन जिस तेजी से दून में हुक्का बार की संस्कृति बढ़ रही है उससे एजूकेशन हब की छवि पर बट्टा लग रहा है।

कॉलेज भी दोषी

एक छात्रा हॉस्टल से बिना बताए गायब हो गई। डेढ़ बजे से शाम के आठ बजे तक छात्रा नहीं लौटी। बावजूद इसके कॉलेज प्रशासन ने छात्रा की सुध नहीं ली। ऐसे में कॉलेज प्रशासन की भूमिका संदेह के घेरे में है। चिंताजनक बात यह भी है कि इस कॉलेज के हॉस्टल में बड़ी संख्या में छात्राएं रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed