{"_id":"671be89e8806c5f7f6097ce4","slug":"girl-files-molestation-case-against-father-after-16-years-dehradun-news-c-5-1-drn1031-533563-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: युवती ने 16 साल बाद पिता पर दर्ज कराया छेड़खानी का मुकदमा, नौ साल की उम्र से छिपा रखा था दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: युवती ने 16 साल बाद पिता पर दर्ज कराया छेड़खानी का मुकदमा, नौ साल की उम्र से छिपा रखा था दर्द
Sat, 26 Oct 2024 11:28 AM IST
देहरादून ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 11:28 AM IST
सार
पीड़िता की मां देहरादून में काम करती थी। उन्हें एक सरकारी आवास मिला हुआ था। युवती का कहना है कि उस वक्त उसके पिता ने उसके साथ गलत हरकत की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एक युवती ने अपने पिता पर घटना के 16 साल बाद छेड़खानी का आरोप लगाया है। केरल के रहने वाली इस युवती का आरोप है कि जब वह नाबालिग थी तो उसके पिता ने उसके साथ गलत हरकत की थी। मामले में केरल में जीरो एफआईआर हुई, जिसे अब कैंट थाने में मुकदमे के रूप में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
घटना मई से जून 2008 की बताई है। युवती की उम्र उस वक्त 09 साल थी। पीड़िता की मां देहरादून में काम करती थी। उन्हें एक सरकारी आवास मिला हुआ था। युवती का कहना है कि उस वक्त उसके पिता ने गलत हरकत की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarkashi Mosque Dispute: पथराव और लाठीचार्ज की घटना के बाद आज तीसरे दिन खुला बाजार, आगे की है ये रणनीति
विज्ञापन
यह हरकत कई बार की गई, लेकिन उसे उस वक्त समझ नहीं थी कि उसके साथ क्या हुआ है। अब उसने केरल में शिकायत की है। इंस्पेक्टर कैंट कैलाश चंद भट्ट ने बताया कि केरल से आई एफआईआर को दर्ज किया गया है। मामले में जांच की जा रही है।