{"_id":"68638bbe3a96f5d26303de36","slug":"girl-dies-after-being-hit-by-a-car-roorkee-case-filed-against-driver-roorkee-uttarakhand-news-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee: ड्यूटी पर जा रही युवती को कार ने कुचला, मौत से परिवार बेहाल...सीसीटीवी के सहारे फरार चालक की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: ड्यूटी पर जा रही युवती को कार ने कुचला, मौत से परिवार बेहाल...सीसीटीवी के सहारे फरार चालक की तलाश
Tue, 01 Jul 2025 12:58 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:58 PM IST
सार
कार की टक्कर ने एक युवती जिंदगी छिन गई। सीसीटीवी के सहारे फरार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
कार की टक्कर से गई युवती की जान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कार की चपेट में आकर युवती की मौत के मामले में पुलिस ने चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ली है। इसके जरिए आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार खंजरपुर निवासी हंसराज ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी कीर्ति शहर के वर्धमान अस्पताल में काम करती थी। सोमवार सुबह करीब 8.30 बजे वह ड्यूटी पर जा रही थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: छुट्टियां खत्म...आज से खुले स्कूल, प्रदेश के 942 स्कूल भवनों की हालत जर्जर, हादसों का डर
विज्ञापन
सेंटर प्वाइंट होटल के पास पहुंचने पर तिराहे पर आई एक कार ने उसकी बेटी को कुचल दिया। उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार के नंबर के आधार पर आरोपी चालक को चिह्नत कयया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन