टॉयलेट के टैंक में डूबकर बालिका की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के काशीपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान के शौचालय के टैंक में गिरकर सात वर्षीय बालिका की मौत हो गई। सुबह से बालिका को तलाश कर रहे परिजनों को उसकी लाश टैंक के अंदर पानी में मिली। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच गई।
रविवार को कुष्ठ आश्रम के पास स्थित माझा कॉलोनी निवासी रामपाल की सात वर्षीय पुत्री पूनम खेलते हुए पड़ोस में निर्माणाधीन मकान के शौचालय के टैंक में गिर गई। टैंक में पानी भरा हुआ था जिसके चलते बालिका की मौत हो गई। टैंक के अंदर से बालिका की लाश बरामद हुई।
रामपाल ने बताया कि उसकी पुत्री पूनम खेलने के लिए कहकर घर से निकली थी। दोपहर 11 बजे तक जब वह नहीं लौटी तो उन्होंने उसे ढूढ़ना शुरू किया। आसपास लोगों के घरों में तलाश किया पर उसका कहीं पता नहीं चला।
टैंक के अंदर डाला डंडा तो नजर आया शव
दिन भर तलाश के बाद शाम लगभग साढ़े चार बजे रामपाल ने पड़ोस के निर्माणाधीन मकान में ढूढ़ने पहुंचे। मकान के अंदर शौचालय के खुले टैंक में जब पानी के अंदर डंडा डालकर देखा तो लड़की का शव पानी के अंदर दिखा।
रामपाल ने आरोप लगाया कि उन्होंने निर्माणाधीन मकान के मालिक लाखन निवासी कानिया (रामनगर) से टैंक में पानी भरने से पहले ढक्कन लगाने को कहा था, लेकिन उसने नहीं सुना।
घटना के बाद बालिका के घर में कोहराम मचा हुआ है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। रामपाल ने बताया कि उसके तीन बच्चों में पूनम दूसरे नंबर की थी। उधर सूचना मिलने पर टांडा उज्जैन पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोट दर्ज नहीं हुई थी।