फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Girl Become Mother before marriage Muslim Adopted Hindu newborn 

शादी से पहले मां बनी युवती ने दूसरे समुदाय के लोगों को गोद दिया नवजात, हिंदू संगठनों ने किया हंगामा

Fri, 02 Aug 2019 10:19 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर(रुड़की)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर(रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 02 Aug 2019 10:19 AM IST
विज्ञापन
Girl Become Mother before marriage Muslim Adopted Hindu newborn 
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

शादी से पहले मां बनने पर एक युवती ने नवजात शिशु को जन्म के बाद ही दूसरे समुदाय के एक परिवार को गोद दे दिया। इसकी जानकारी हिंदू संगठन के लोगों को हुई तो उन्होंने हंगामा करते हुए मामले की जानकारी पुलिस को दे दी।

विज्ञापन


पुलिस ने गोद दिए गए शिशु को युवती पक्ष के लोगों को वापस करा दिया। वहीं कानूनी कार्रवाई के बाद ही बच्चा गोद दिए जाने की बात कही। लक्सर कस्बे की एक युवती का कस्बे के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान दोनों में शारीरिक संबंध भी स्थापित हो गए। इससे युवती गर्भवती हो गई। इसका पता जब युवती के परिवार वालों को लगा तो उन्होंने युवक पर शादी करने का दबाव बनाया। इसके बाद युवक पक्ष के लोग शादी करने के लिए राजी हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि इसी बीच युवक की मौत हो गई। इसकी वजह से युवती की शादी नहीं हो सकी। हाल ही में युवती ने बेटे को जन्म दिया। इसके बाद लोकलाज से बचने के चलते उसने नवजात शिशु को दूसरे समुदाय के परिवार को गोद दे दिया।

बुधवार को इसकी जानकारी जैसे ही हिंदू संगठन के लोगों को लगी तो उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। संगठन के लोग हंगामा करते हुए लक्सर कोतवाली पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने नवजात को गोद लेने वाले परिवार के लोगों को बुलवा लिया।

पुलिस ने उक्त परिवार के लोगों से नवजात शिशु को लेकर युवती को सौंप दिया। उधर, चौकी प्रभारी खेमेन्द्र सिंह गंगवार ने बताया कि युवती पक्ष के लोगों को बिना कानूनी कार्रवाई पूरे किए बिना बच्चा किसी को गोद न देने की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed