फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   girl and boy jump into river

हाथ पकड़कर गंगनहर में कूदा प्रेमी युगल

Tue, 21 Jun 2016 09:13 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 21 Jun 2016 09:13 PM IST
विज्ञापन
girl and boy jump into river
- फोटो : डेमो पिक

रुड़की में एक प्रेमी युगल एक-दूसरे का हाथ पकड़कर पुल से गंगनहर में कूद गया। चंद मिनटों में दोनों डूबकर लापता हो गए। आसपास खड़े लोगों ने बचाने के लिए शोर भी मचाया। लेकिन मौके पर कोई गोताखोर न होने पर दोनों का पता नहीं चल पाया।

विज्ञापन


मंगलवार शाम करीब चार बजे एक युवक और युवती गंगनहर स्थित गणेशपुर पुल पर पहुंचे और आकर खड़े हो गए। उसके बाद दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा और पुल की रेलिंग पर चढ़ गए। इससे पहले की लोग कुछ समझ पाते दोनों ने गंगनहर में छलांग लगा दी।
विज्ञापन


आसपास खड़े लोग ‘बचाओ-बचाओ’ का शोर मचाते हुए एकत्रित हुए। लेकिन मौके पर कोई तैराक न होने की वजह से प्रेमी युगल छटपटाते हुए कुछ देर बाद ही गंगनहर में समा गया। सूचना पर गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद उन्होंने गोताखोरों को बुलाया और प्रेमी युगल की तलाश करवाई गई। लेकिन देर शाम तक दोनों का पता नहीं चल पाया। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जवाहर लाल ने बताया कि गणेशपुर पुल से गंगनहर में कूदने वाले युगल के बारे में देर शाम तक पता नहीं चल पाया है। खोजबीन जारी है।

Published By : Nirmala Suyal

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed