फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ghasiyari is a unique scheme of Uttarakhand: Meenu

घसियारी उत्तराखंड की अनूठी योजना : मीनू

Thu, 06 Nov 2025 06:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 06:02 PM IST
विज्ञापन
Ghasiyari is a unique scheme of Uttarakhand: Meenu
- राष्ट्रीय सहकारी प्रशिक्षण परिषद की सचिव तीन दिवसीय दौरे पर पहुंची उत्तराखंड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। घसियारी उत्तराखंड की अनूठी योजना है। जिसे मॉडल के रूप में देशभर में विस्तार दिया जाना चाहिए। यह कहना है, राष्ट्रीय सहकारी प्रशिक्षण परिषद की सचिव मीनू शुक्ला पाठक का। परिषद की सचिव तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पहुंचीं हैं।
परिषद की सचिव ने पहले दिन सचिवालय में केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय की उत्तराखंड में संचालित योजनाओं की समीक्षा की। वहीं, राज्य की प्रमुख सहकारी संस्थाओं, राज्य सहकारी संघ, राज्य सहकारी बैंक, रेशम फेडरेशन, मत्स्य सहकारी संघ एवं दुग्ध संघ की प्रगति रिपोर्ट देखी। बैठक में अपर निबंधक ईरा उप्रेती एवं आनंद शुक्ल ने सभी संस्थाओं के कार्यकलापों की जानकारी डॉक्यूमेंट्री प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी। उन्होंने परिषद की सचिव को राज्य की विशिष्ट सहकारी गतिविधियों, उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया। इस दौरान सहकारी क्षेत्र की व्यावहारिक चुनौतियों पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

अपर निबंधक ने बताया कि केंद्र सरकार की अन्न भंडारण योजना के लिए उत्तराखंड में भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप मानक क्षमता वाली भूमि का अभाव है। इस पर योजना को राज्य की परिस्थिति के अनुसार संशोधित करने का सुझाव दिया गया। बैठक में बताया गया कि परिषद की सचिव तीन दिवसीय दौरे के दौरान सहसपुर दुग्ध समिति, साइलेज प्लांट एवं हरिद्वार स्थित विभिन्न सहकारी संस्थाओं का निरीक्षण करेंगी। बैठक में महाप्रबंधक रेशम फेडरेशन एमएस कंडारी, राज्य सहकारी बैंक से आकांक्षा कंडारी, उपनिदेशक मत्स्य प्रमोद कुमार शुक्ल, राज्य सहकारी संघ के महाप्रबंधक सुमन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed