फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Get up, O hero of the country, the soil calls you...

Dehradun News: उठो ए देश के वीरो तुम्हें माटी बुलाती है...

Tue, 17 Dec 2024 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Get up, O hero of the country, the soil calls you...
क्षेत्र की साहित्यिक संस्था साहित्य संगम पछवादून की मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन डाकपत्थर में किया गया। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों का विरोध शीर्षक पर आधारित गोष्ठी में कवि-शायरों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से दर्शकों की सराहना बटोरी। समाजसेवी सुबोध गोयल के आवास पर आयोजित गोष्ठी की शुरुआत द्वीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना के पाठ से हुई। इसके पश्चात कवियत्री निधि सिंह ने अपनी कविता उठो ए देश के वीरों तुम्हें माटी बुलाती है की प्रस्तुति देकर दर्शकों में जोश भरने का काम किया। युवा कवि दिलप्रीत सिंह ने देशभक्ति की गजल, तुझे देखने के वास्ते यह दिल शिखर गया सुनाई। कवियत्री सरिता गुप्ता ने, दिल की हसरतों को दिल मे दबाऊं कैसे, देशभक्ति रचना दर्शकों के सम्मुख रखी। नीलम शर्मा ने, तेरी यादों को सजाया मैंने, दिल बसेरा ही बनाया मैंने गजल सुनाकर खूब वाहवाही लूटी। शायद मजाहिर खान ने, जोगीरा धीरे-धीरे बोल, फकीरा धीरे-धीरे बोल, गीत सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। पवन भार्गव ने, कौन सा वो गम जिसे पिता नहीं पिता, वो अलग बात है कि कहता नही पिता सुनाया। संतोष गोयल ने हास्य गीत, दिसंबर का महीना जाड़े ने पकड़ा जोर, सवेरे उठकर दिखता बस कोहरा चारों ओर, सुनाकर दर्शकों को खूब गुदगुदाया। त्रिलोक सिंह रावत व नाथी राम देहाती ने हास्य-व्यंग्य की रचनाओं की प्रस्तुति दी। आयोजक सुबोध गोयल, डॉ. कामेश्वर प्रसाद डिमरी, मनोहर सिंह, हेमचंद्र सकलानी आदि ने भी प्रस्तुति दी। गोष्ठी का संचालन डॉ. मदनपाल बिरला गजब ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed