लोन लेने के लिए अब बैंक के चक्कर काटने की जरूरत नहीं, घर बैठे मिनटों में ऐसे हो जाएगा काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप लोन लेना चाहते हैं तो अब बैंक के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। न ही कागजों की औपचारिकता पूरी करने की जरूरत होगी। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने ‘यूनो’ एप से आपको घर बैठे दो लाख रुपये का लोन देगा।
लोन लेने के लिए आपका खाता एसबीआई में होना जरूरी है। वेतन भोगी कर्मी (सरकारी या निजी) है तो ‘यूनो’ एप में आवेदन करेंगे। ‘यूनो’ एप में आवेदन करने के साथ ही बैंक आपके खाते में एक वर्ष का आहरण और जमा का विवरण देखेगा।
आहरण और जमा का विवरण देखने के बाद आपके पास एक एसएमएस आएगा कि आपका लोन स्वीकृत हुआ है या नहीं। लोन स्वीकृत होने के बाद आपको एक बार शाखा में जाना होगा और एप में ही कुछ औपचारिकता पूरी करने के बाद लोन की राशि आपके खाते में चली जाएगी।
ईएमआई भी स्वत: आपके खाते से कटने लगेगी। एप की खास बात यह है कि आप इसके माध्यम से बीमा से लेकर निवेश के बारे में जान सकेंगे। म्यूचुअल फंड के बारे में जानने के साथ निवेश कर सकेंगे।
आपको अब चेक जमा करने के लिए भी लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। नैनीताल रोड पर एसबीआई टच इन शाखा में एक मशीन लगाई है। मशीन में चेक डालते ही आपके पास रसीद आ जाएगी। आपका चेक जमा हो जाएगा। इस तरह की एक मशीन रामनगर में भी लगाई गई है।
‘यूनो’ एप के माध्यम से अभी करीब डेढ़ सौ लोगों को लोन दिया जा चुका है। बैंक को डिजिटल करने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं का समय भी बचेगा और उन्हें सुविधा मोबाइल पर मिल जाएगी।
- आरके सिंह, मुख्य प्रबंधक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया