{"_id":"898ca1657fd7d4ca5efa97d178f9f126","slug":"get-free-wi-fi-at-10-locations-in-roorkee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की में 10 स्थानों पर मिलेगा फ्री वाई-फाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की में 10 स्थानों पर मिलेगा फ्री वाई-फाई
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 11 Feb 2016 05:10 PM IST
विज्ञापन
किसी भी मोबाइल पर एक दिन में 15 मिनट तक इस सुविधा का लाभ मिलेगा। इस बहुप्रतीक्षित योजना के लिए नगर निगम और कंपनी के बीच बुधवार को करार हो गया। इसी महीने से मुफ्त वाई-फाई का लाभ मिल सकता है।
आईआईटी के वैज्ञानिक धर्मेन्द्र सिंह लंबे समय से शहर में मुफ्त वाई-फाई सुविधा की कवायद में जुटे हुए थे। इसी कड़ी में निजी कंपनी रिलायंस ने मुफ्त वाई-फाई का प्रस्ताव नगर निगम के सामने रखते हुए एनओसी मांगी थी। निगम ने एनओसी जारी करते हुए बुधवार को कंपनी के साथ करार भी कर लिया।
जिसके तहत शहर के रुड़की टॉकीज तिराहा, शताब्दी द्वार, नगर निगम तिराहा, बीएसएम तिराहा, रोडवेज अड्डा, रेलवे स्टेशन चौक समेत कुल 10 जगहों पर दिन भर में एक मोबाइल पर 15 मिनट मुफ्त वाई-फाई सेवा मिलेगी।
विज्ञापन
सहायक नगर अधिकारी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि मुफ्त वाई-फाई के लिए नगर निगम और कंपनी के बीच करार हो चुका है, कंपनी इसी महीने अपनी सेवा शुरू कर देगी।