फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Get Discount on lpg gas cylinder online booking

एलपीजी गैस की बुकिंग को लेकर दिल खुश कर देगी यह खबर, ऐसे भुगतान पर मिलेगी इतनी छूट

Tue, 19 Mar 2019 04:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 19 Mar 2019 04:45 PM IST
विज्ञापन
Get Discount on lpg gas cylinder online booking
एलपीजी सिलिंडर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

एलपीजी गैस का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके बड़े काम की है। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए तेल कंपनियां रसोई गैस सिलिंडर का ऑनलाइन भुगतान करने पर 10 रुपये की छूट दे रही हैं।

विज्ञापन

 

यह स्कीम एक मार्च से चलाई जा रही है। अब तेल कंपनियां इस छूट को बढ़ाकर 15 रुपये देने का प्रयास कर रही हैं। केंद्र सरकार ऑनलाइन ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के विभिन्न स्कीमें चला रही है।

विज्ञापन

इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम व हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियों ने यह व्यवस्था गत एक मार्च से की है। साथ ही गैस एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि उपभोक्ताओं को इस संबंध में जागरूक करें। 

आईओसी के उप महाप्रबंधक प्रभात कुमार वर्मा की मानें तो इस स्कीम से पेटीएम कंपनी को जोड़ने की भी बात चल रही है। यदि वार्ता सफल रही तो ऑनलाइन भुगतान करने पर प्रति सिलिंडर 15 रुपये की छूट दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed