फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   geological survey of india and nepal earthquake.

भारत को तबाही से बचाने की ओर बड़ा कदम

Tue, 28 Apr 2015 06:23 PM IST
प्रवेश कुमारी/ अमर उजाला, देहरादून
प्रवेश कुमारी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 28 Apr 2015 06:23 PM IST
विज्ञापन
geological survey of india and nepal earthquake.

नेपाल भूकंप के बाद भारतीय भूगर्भ सर्वेक्षण (जीएसआई) भी सक्रिय हो गया है। देश के भूकंप प्रभावित इलाकों में पोस्ट सीस्मिक सर्वे किया जाएगा।

विज्ञापन


इसके लिए अपेक्स कमेटी गठित कर दी गई है। यही कमेटी जीएसआई के सभी क्षेत्रों के कार्यालयों की ओर से किए जाने वाले मैक्रो और माइक्रो सीस्मिक सर्वे पर निगाह रखेगी। टीमें 25 अप्रैल को आए इस नेपाल के भूकंप की वजह से बनने वाले लैंड स्लाइड को भी रिपोर्ट करेंगी।
विज्ञापन


संस्थान के महानिदेशक के निर्देश पर बनी इस कमेटी में 8 उप-महानिदेशक शामिल किए गए हैं, जो जीएसआई के पश्चिमी क्षेत्र, उत्तरी क्षेत्र, पूर्वी क्षेत्र, केंद्रीय क्षेत्र, दक्षिणी क्षेत्र, उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के मुखिया भी हैं। उप-महानिदेशक (जियो फिजिक्स) को चीफ को-आर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है पोस्ट सीस्मिक सर्वे

geological survey of india and nepal earthquake.

जीएसआई, देहरादून यूनिट के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार इस संबंध में जीएसआई के कोलकाता स्थित मुख्यालय से एक पत्र सोमवार को जारी हो चुका है। जल्द ही नेपाल में भी पोस्ट सीस्मिक सर्वे किए जाने की योजना है।

नेपाल में आए भूकंप से वहां तो तीन हजार लोगों ने जान गंवाई ही है, अपने देश में बिहार, उत्तर प्रदेश के कई हिस्से प्रभावित हुए हैं। जान-माल का बड़ा नुकसान हुआ है।

किसी क्षेत्र में भूकंप आने के बाद किए जाने वाले सर्वेक्षण को पोस्ट सीस्मिक सर्वे कहा जाता है। इसके तहत प्रभावित क्षेत्र में भूकंप की वजह से पड़े असर, भविष्य पर पड़ सकने वाले प्रभाव का अध्ययन किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed