किसी भी वजह से न लटके ऑल वेदर रोड परियोजना का काम: वीके सिंह
- केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री ने किया हाईवे का निरीक्षण
- मीडिया से कहा, चार धाम सड़क परियोजना पर केंद्र की है पूरी नजर
विस्तार
केंद्रीय सड़क परिवहन राष्ट्रीय राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह (रिटायर्ड) ने चारधाम परियोजना ऑल वेदर रोड परियोजना की कार्यदायी संस्थाओं की बैठक ली। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार का गतिरोध नहीं आना चाहिए। कहा कि यदि संस्थाओं को लगता है कि निर्माण के दौरान कोई चीज तकनीकी दृष्टि से उचित है, तो उसका त्वरित निस्तारण करें, जिससे काम अटके नहीं।
बैठक में मुख्य अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग उत्तरी क्षेत्र राहुल गुप्ता, मुख्य अभियंता क्षेत्रीय कार्यालय वीएस खेरा, अपर जिलाधिकारी डा. एसके बरनवाल, मुख्य अभियंता लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड उत्तराखंड प्रमोद कुमार सिह, अधीक्षण अभियंता ओम प्रकाश, उप जिलाधिकारी दीपेंद्र नेगी व तहसीलदार सुनील राज आदि मौजूद थे।
रधाम सड़क परियोजना को लेकर स्थानीय जनता की ओर से आए सुझावों पर दिल्ली में मंथन किया जाएगा। परियोजना पर केंद्र सरकार की पूरी नजर है। परियोजना की समीक्षा और स्थलीय निरीक्षण दोनों ही कार्य किए जा रहे हैं, ताकि चारधाम यात्रा से जुड़े सभी प्रोजेक्ट गति पकड़ सकें।
शुक्रवार को ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय हाईवे का सड़क मार्ग से निरीक्षण कर यहां पहुंचे जनरल सिंह ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि कुंभ से पहले सारे बड़े काम पूरे किए जाने हैं।
अप्रैल माह से चार धाम यात्रा भी शुरू होनी है। इसे देखते हुए एजेंसियों को तेज गति से काम करने को कहा गया है। कुछ स्थानों में काम की रफ्तार धीमी होने पर एजेंसियों पर पेनाल्टी भी लगाई गई है।
परियोजना में मानकों के विपरीत काम के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जहां भी ऐसा दिखता है, इसकी उन्हें जानकारी दी जाए, ताकि मानकों के अनुसार काम करवाया जाए। आबादी वाले क्षेत्र में सड़क संकरी होने और श्रीनगर में एक ओर फुटपाथ बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जनता की ओर से आए सुझावों पर दिल्ली में मंथन किया जाएगा।
निरीक्षण के उपरांत केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह (रिटायर्ड) ने एसएसबी परिसर में चारधाम और आल वेदर रोड परियोजना की कार्यदायी संस्थाओं की बैठक ली। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार का गतिरोध नहीं आना चाहिए। यदि संस्थाओं को लगता है कि निर्माण के दौरान कोई चीज तकनीकी दृष्टि से उचित नहीं है, तो उसका त्वरित निस्तारण करें, जिससे काम अटके नहीं।
बैठक में मुख्य अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग उत्तरी क्षेत्र राहुल गुप्ता, मुख्य अभियंता क्षेत्रीय कार्यालय वीएस खेरा, अपर जिलाधिकारी डा. एसके बरनवाल, मुख्य अभियंता लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड उत्तराखंड प्रमोद कुमार सिह, अधीक्षण अभियंता ओम प्रकाश, उप जिलाधिकारी दीपेंद्र नेगी व तहसीलदार सुनील राज आदि मौजूद थे।