फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gb pantnagar university: mentally ill student Refused to go to Egypt

उत्तराखंडः इजिप्ट जाने से मना किया फिर पंतनगर लौटी मानसिक रूप से अस्वस्थ छात्रा 

Thu, 30 Jan 2020 10:51 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंतनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंतनगर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 30 Jan 2020 10:51 PM IST
सार

  • पंतनगर विवि प्रशासन के लिए चुनौती बनी मानसिक रूप से बीमार इजिप्शियन छात्रा 
  • दिल्ली पहुंचकर कार से नीचे ही नहीं उतरी छात्रा, अब परिजनों को बुलाया गया 

विज्ञापन
gb pantnagar university: mentally ill student Refused to go to Egypt
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

विवि में शोधरत मानसिक रूप से अस्वस्थ छात्रा पंतनगर विवि प्रशासन के लिए चुनौती बन गई है। छात्रा को बुधवार सुबह टैक्सी से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना किया गया था। वहां से उसे फ्लाइट पकड़कर काहिरा (इजिप्ट की राजधानी) के लिए रवाना होना था, लेकिन छात्रा दिल्ली पहुंचकर टैक्सी से ही नहीं उतरी और इजिप्ट जाने से मना कर दिया।

विज्ञापन


इसके बाद उसे वापस पंतनगर ले आया गया। अब उसके परिजनों को बुलाया जा रहा है। इजिप्शियन दूतावास के निर्देश पर इजिप्ट निवासी छात्रा को बुधवार सुबह टैक्सी से विवेकानंद भवन के वार्डन डॉ. बीके खंडूरी, असिस्टेंट वार्डन सुजाता, एक सहपाठी और तीन सुरक्षा कर्मियों के साथ दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना किया गया था।

विज्ञापन

पुलिस को आनंदपुर बैरियर के पास बदहवाश मिली छात्रा

वहां से उसे दूतावास अधिकारियों की ओर से देर रात की फ्लाइट से काहिरा के लिए रवाना किया जाना था, लेकिन वह वहां नहीं गई और पंतनगर लौट आई। अब जब तक उसके परिजन नहीं आते उसे सुरक्षा कर्मियों की निगरानी में छात्रावास में ही रखा गया है। साथ ही प्रशासन उसे अस्पताल में भी भर्ती कराने पर विचार कर रहा है।

बता दें कि बीते रविवार की आधी रात का उक्त शोध छात्रा पुलिस को आनंदपुर बैरियर के पास बदहवाश मिली थी, जिसे विवि सुरक्षा विभाग के सुपुर्द किया गया था। सोमवार को मानसिक रूप से अस्वस्थ यह शोध छात्रा हॉस्टल की छत पर चढ़ गई थी, जिसे बमुश्किल काबू कर अस्पताल के वार्ड में दो महिला सुरक्षा कर्मियों सहित रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed