फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gay couple blame each other for marriage in police station 

शादी तक पहुंची दो युवकों की प्रेमकहानी, लेकिन फिर हुआ कुछ ऐसा कि थाने पहुंच कर दिया हंगामा

Sun, 30 Jul 2017 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Sun, 30 Jul 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
gay couple blame each other for marriage in police station 

दो युवकों की प्रेमकहानी शादी तक पहुंच गई। लेक‌िन तभी अचानक कुछ ऐसा हुआ क‌ि पूरे गांव में हल्ला हो गया। इतना ही नहीं मामला थाने तक पहुंच गया। 

विज्ञापन


शनिवार को सरसों गांव समेत पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। दोनों युवकों के परिवारों में भी इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया और ललित ने कोतवाली पहुंचकर बताया कि अमित उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा है, जबकि उनके समलैंगिक जैसे कोई संबंध नहीं हैं।
विज्ञापन


जबकि अमित का कहना था कि उसके पास पर्याप्त सबूत हैं और वह जांच के लिए तैयार है। बाद में दोनों युवक और उनके परिजन थाने पहुंच गए। परिजनों और रिश्तेदारों के समझाने पर दोनों युवक आपस में किसी तरह के संबंध नहीं रखने पर सहमत हो गए।   
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि सरसों गांव निवासी अमित कुमार आर्या ने शुक्रवार को यह दावा किया था कि उसने अपने बचपन के साथी ललित कुमार आर्य से 2011 में समलैंगिक विवाह कर लिया है और भविष्य में वह ऑपरेशन के जरिये स्त्री बनना चाहता है। 

एक दूसरे से हमेशा के ल‌िए हुए जुदा

gay couple blame each other for marriage in police station 

​यह मामला समाचार पत्रों में आने के बाद शनिवार को दोनों के परिजन, उनके रिश्तेदारों समेत पूरे गांव में खलबली मच गई। दोनों परिवारों के वहां रिश्तेदार जमा हो गए और उन्होंने दोनों युवकों से बातचीत की।

बाद में ललित कुमार आर्या ने थाने में पहुंचकर समलैंगिक विवाह करने के अमित के दावे को झूठा करार दिया। ललित ने पुलिस में लिखित रूप से आरोप लगाया कि अमित झूठी बात प्रचारित करके उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा है। 

ललित के परिवारजनों का कहना था कि इन दिनों ललित की शादी की बात चल रही है। इसे देखते हुए अमित ने ललित के साथ समलैंगिक विवाह की बात प्रचारित कर दी। दूसरी ओर अमित का कहना था कि ललित के साथ उसके संबंध रहे हैं और वह जांच के लिए तैयार है।

शाम को दोनों युवकों के साथ ही उनके परिजन और रिश्तेदार भी कोतवाली में पहुंच गए। परिजनों और रिश्तेदारों के समझाने के बाद अमित भी ललित से किसी तरह के संबंध नहीं रखने पर राजी हो गया और दोनों ने लिखित रूप से विवाद समाप्त करने की बात कही। दोनों ने यह भी कहा कि वह भविष्य में एक दूसरे से कोई संबंध नहीं रखेंगे। इसके बाद इस प्रकरण को समाप्त कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed