{"_id":"666ce0c5f12d255838049a86","slug":"gave-new-life-to-87-year-old-woman-by-installing-pacemaker-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-434932-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: 87 वर्षीय महिला को पेसमेकर लगाकर दी नई जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: 87 वर्षीय महिला को पेसमेकर लगाकर दी नई जिंदगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में ग्वालियर मध्यप्रदेश की 87 वर्षीय महिला के हृदय की समस्या को ठीक किया गया है। महिला को पेसमेकर लगाकर नई दिंदगी दी गई।
ग्वालियर मध्यप्रदेश निवासी मरीज बिशना सिंह (87) को लंबे समय से हृदय संबंधित परेशानी थीं। कई बड़े अस्पतालों के डॉक्टरों को दिखाया, लेकिन संतोषजनक उपचार नहीं मिल पाया। इसके बाद श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट व कॉर्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. सलिल गर्ग ने हृदय संबंधित जांच की तो पता चला कि मरीज को असामान्य हृदय ताल संबंधित परेशानी है। मरीज की सहमति के बाद पेसमेकर लगाया गया। इसके बाद से मरीज पूर्ण रूप से स्वस्थ है। डॉ. सलिल गर्ग पिछले तीन साल में 500 से अधिक पेसमेकर से असामान्य हृदय ताल संबंधित मरीजों का इलाज कर चुके हैं। इसमें पांच माइक्रो पेसमेकर (दुनिया के सबसे छोटे पेसमेकर) शामिल हैं।