फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gaushala will be built in every block for the helpless animals roaming on the streets.

Dehradun News: सड़क पर घूमने वाले बेसहारा पशुओं के लिए हर ब्लाॅक में बनेगी गोशाला

Wed, 11 Oct 2023 12:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Gaushala will be built in every block for the helpless animals roaming on the streets.

विज्ञापन
Iजिला पंचायत की बोर्ड बैठक में विकास से जुड़े कई मुद्दों पर हुई चर्चा
I

I
I

I-सभी ब्लाॅक में पुस्तकालयों की स्थापना की जा रही, त्यूणी में शुरू कर दी गई लाइब्रेरीI





जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में जिले के विकास से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई। सीडीओ झरना कामठान ने कार्ययोजनाओं के बारे में बताया। कहा, सड़क पर घूमने वाले बेसहारा पशुओं के लिए प्रत्येक ब्लाॅक में गोशाला बनेगी। भूमि का चयन कर लिया गया है। जल्द गोशाला निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी ब्लाॅकों में पुस्तकालयों की भी स्थापना की जा रही है। राजकीय इंटर कालेज त्यूणी में लाइब्रेरी शुरू कर दी गई है। डोईबाला, सहसपुर, विकासनगर में पुस्तकालय के लिए भवन का चयन कर लिया गया है। शेष ब्लाॅकों से प्रस्ताव प्राप्त हो गए हैं। वहां भी लाइब्रेरी संचालित की जाएगी।
विज्ञापन


I
I
Iकूड़ा फेंकने वालों को चिह्नित करेंI
I
I
Iजिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने कूड़ा निस्तारण के लिए प्रभागीय वनाधिकारी को निर्देशित किया। कहा कि जंगल से सटे शहरी क्षेत्र सुधोवाला, भाऊवाला, दुधली आदि क्षेत्र में कूड़ा जंगल में फेंका जा रहा है। वन विभाग सीसीटीवी कैमरे में कूड़ा फेंकने वालों को चिह्नित करे। इन लोगों के चालान किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I--------------------------------------------------------------------------------------------I
I
I
Iजर्जर हो चुके आंगनबाड़ी केंद्रों के मरम्मतीकरण के लिए बाल विकास विभाग को सर्वे कराने के निर्देश दिए गए है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि कुपोषण दर को कम करने के लिए प्रत्येक माह की पांच तारीख को आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का वजन लिया जाता है और पोषण आहार दिया जाता है।I

------------------------------------------------------------------------------------------------



Iमुख्य उद्यान अधिकारी ने कहा कि किसान एवं बागवान अपनी सीजनल फसलों के अलावा बेमौसमी सब्जियों आदि का उत्पादन कर सकें, इसके लिए किसानों को पॉलीहाउस प्रदान किए जाएंगे। पॉलीहाउस का निर्माण 50 मीटर से पांच सौ मीटर तक किसान अपनी इच्छानुसार कर सकेंगे। पॉलीहाउस का लाभ लेने के लिए किसान एवं बागवानों से जल्द ही ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।

I
I--------------------------------------------------------------------------------------------------
I
I
I
Iसीवीओ ने बताया कि पशुओं को बीमारी से बचाने के लिए चालू वितीय वर्ष में एक लाख 34 हजार पशुओं का टीकाकरण कर लिया गया है। स्वरोजगार के क्षेत्र में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना गोट बैली के तहत कालसी सोसायटी के अंर्तगत सौ बकरी पालकों को चयनित किया गया है। इसमें 41 बकरी पालकों को तीस-तीस हजार रुपये की धनराशि बकरी खरीद के लिए दी गई है।
I
I-----------------------------------------------------------------------------------------------------I



Iलघु एवं राजकीय सिंचाई की चर्चा के दौरान सदन के सदस्यों ने सिंचाई नहरों व गुलों की सफाई करने और बरसात में नहरों में आई सिल्ट को हटाने की मांग की। जीर्ण-शीर्ण विद्यालयों की मरम्मत कराने, पेयजल लाइनों से क्षतिग्रस्त सड़कों को ठीक कराने, विद्यालयों में बिजली, पानी, पंखे आदि व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने की भी उठी। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, पीडब्ल्यूडी, खेल, उरेडा, जल संस्थान, पूर्ति विभाग, समाज कल्याण, वन, पीएमजीएसवाई, सहित अनेक विभागों की विभागीय योजनाओं और कार्यों पर परिचर्चा की गई।
I
I------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
I
I
I
Iबैठक में मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय जैन, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विद्याधर कापड़ी, मुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंह, मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ. मीनाक्षी जोशी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत गणेश चंद्र भट्ट आदि अधिकारी उपस्थित रहे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article