{"_id":"27b63aa0f98c5525f5bef47579d68204","slug":"gas-cylinders-problam-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों में तैश्ा, नहीं मिली डेढ़ हजार लोगों को गैस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों में तैश्ा, नहीं मिली डेढ़ हजार लोगों को गैस
अमर उजाला,सेलाकुई
Updated Tue, 10 Dec 2013 09:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाऊवाला क्षेत्र के कई इलाकों में 45 दिन से गैस की आपूर्ति नहीं हुई है। इसके चलते करीब डेढ़ हजार उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घंटों इंतजार के बाद भी उपभोक्ता खाली हाथ लौट रहे हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि शिकायत के बाद भी प्रबंधन क्षेत्र में गैस की आपूर्ति नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
उपभोक्ता परेशान
भाऊवाला क्षेत्र के रामसावाला, जगतपुर, तिलवाड़ी, बहादरपुर, तेलपुरा आदि क्षेत्रों में दून स्थित अमरदीप गैस एजेंसी सिलेंडरों की आपूर्ति करती है। इस बीच डेढ़ माह से क्षेत्र में सिलेंडरों की आपूर्ति नहीं हुई है जिससे उपभोक्ता परेशान हैं। एजेंसी ने प्रत्येक क्षेत्र में सिलेंडरों की आपूर्ति के लिए दिन निर्धारित किया है।
विज्ञापन
इंतजार करने में बीत रहा दिन
निर्धारित दिवस पर उपभोक्ता सिलेंडरों को लेकर घरों के बाहर एजेंसी के वाहन का इंतजार करते हैं लेकिन उन्हें डेढ़ माह से निराशा हाथ लग रही है। स्थानीय निवासी सुखविंदर कौर, हरप्रीत कौर, दिनेश कुड़ियाल, महेश कुमार, संजय कश्यप आदि का कहना है कि मजबूरी में उपभोक्ताओं को चूल्हा जलाने के लिए लकड़ी की व्यवस्था करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
केरोसिन भी नहीं मिल रहा है जिस कारण परेशानी और भी बढ़ गई है। इस बारे में गैस एजेंसी प्रबंधक मीना शर्मा का कहना है कि रिफायनरी से ही सप्लाई कम आ रही है जिस कारण इन दिनों दिक्कत है।