{"_id":"3be7ab20b95de6b63320025bf68ed93d","slug":"gas-cylinder-available-in-petrol-pump","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना कनेक्शन पैट्रोल पंप पर मिलेगी गैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना कनेक्शन पैट्रोल पंप पर मिलेगी गैस
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 02 Apr 2014 10:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न कोई कनेक्शन और न कागजों का झमेला, बस आईडी दिखाइए और 5 किलो का गैस सिलेंडर ले जाइए।
विज्ञापन
पढ़ें, ग्रहों ने सुना दिया लोकसभा चुनाव में हार-जीत का फैसला!
गैस के लिए मची मारामारी के बीच आईओसी ने पेट्रोल पंपों पर यह योजना शुरू कर दी है। देहरादून में बल्लूपुर चौक समीप स्थित आशीर्वाद फिलिंग स्टेशन पर यह छोटा सिलेंडर उपलब्ध है। पहला सिलेंडर खरीदने के लिए आपको 1612 रुपए देने होंगे।
विज्ञापन
पढ़ें, 'गुजरात से भी ज्यादा विकसित है उत्तराखंड'
विज्ञापन
इसके बाद रिफिलिंग के लिए प्रति किलो गैस के हिसाब से दाम चुकाने होंगे। यह योजना अकेले रह रहे छात्रों और नौकरीपेशा लोगों बेहद फायदेमंद है।
यह लोग खाना बनाने के लिए इसी सिलेंडर का प्रयोग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक इसकी रिफिलिंग अवैध तरीके से होती थी। केंद्र सरकार की योजना के तहत पेट्रोल पंप से छोटे सिलेंडर की बिक्री पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू की गई है।
पढ़ें, तंगहाली में चल बसीं उत्तराखंड के गांधी की पत्नी
इस योजना के संबंध में अमर उजाला ने 6 दिसंबर 2013 के अंक में सबसे पहले जानकारी दी थी। आईओसी के उपप्रबंधक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि लोगों को आईडी की कापी जमा करने पर छोटा सिलेंडर हाथोंहाथ मिल जाएगा।
चूल्हा, गैस पाइप, रेग्यूलेटर अलग से खरीदना होगा। गैस खत्म होने पर खाली सिलेंडर देकर नया सिलेंडर लिया जा सकेगा।