फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gas Crisis in Dehradun Who will receive how many cylinders committee will decide

Gas Crisis: देहरादून में किसे और कितने मिलेंगे सिलिंडर? कमेटी करेगी तय, ईमेल के माध्यम से करना होगा आवेदन

Wed, 11 Mar 2026 09:45 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 11 Mar 2026 09:45 PM IST
सार

राजधानी में हजारों की संख्या में छोटे-बड़े होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, रेहड़ी वाले हैं। इन सभी पर वाणिज्यिक सिलिंडर का प्रयोग किया जाता है। गैस की आपूर्ति बाधित होने से इनको परेशानी हो रही है।

विज्ञापन
Gas Crisis in Dehradun Who will receive how many cylinders committee will decide
व्यावसायिक गैस सिलिंडर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शिक्षण और स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों को छोड़कर बाकी सभी वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में गैस आपूर्ति बाधित है। प्रतिष्ठानों को पेट्रोलियम मंत्रालय में ईमेल के माध्यम से आवेदन करना होगा। इसके बाद मंत्रालय की कमेटी तय करेगी कि किसे और कितने सिलिंडर मिलेंगे।

विज्ञापन


राजधानी में हजारों की संख्या में छोटे-बड़े होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, रेहड़ी वाले हैं। इन सभी पर वाणिज्यिक सिलिंडर का प्रयोग किया जाता है। गैस की आपूर्ति बाधित होने से इनको परेशानी हो रही है। राजधानी में हजारों की संख्या में लोगों के रोजगार पर संकट खड़ा हो गया है। शिक्षण और स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों में गैस आपूर्ति के लिए जिला पूर्ति कार्यालय में आवेदन करना होगा जबकि अन्य प्रतिष्ठानों के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय ने ईमेल के माध्यम से आवेदन का रास्ता खोला है। आपात स्थिति और प्राथमिकता के आधार पर इन आवेदनों पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन


ग्राफिक एरा सहित कई अस्पतालों ने किए आवेदन
देहरादून में कई बड़े अस्पताल और शिक्षण संस्थान हैं। इनमें कैंटीन से लेकर अन्य कार्यों के लिए गैस की आपूर्ति की जाती है। शिक्षण और स्वास्थ्य दोनों प्रतिष्ठान अति आवश्यकता की श्रेणी में आते हैं। ऐसे में इन्हें जिला स्तर पर ही गैस आपूर्ति के लिए आवेदन करना होगा। इसी कड़ी में ग्राफिक एरा, मैक्स और वेल्हम गर्ल्स कॉलेज की ओर से गैस आपूर्ति के लिए आवेदन किया गया है। जिला पूर्ति कार्यालय से इनके पुराने रिकाॅर्ड से इनकी आवश्यकता का पता लगाकर गैस की आपूर्ति कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


CAG Report: कैग रिपोर्ट में खुलासा; उत्तराखंड में बिना बजट प्रावधान के 20 वर्ष में खर्च किए 55 हजार करोड़

कालाबाजारी के खिलाफ मारा छापा
जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने बताया कि गैस की कालाबाजारी रोकने और घरेलू सिलिंडर का प्रयोग व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर न हो इसके लिए प्रवर्तन दलों का गठन किया गया है। बुधवार को टीमों ने मियांवाला, बालावाला, रांझावाला और रायपुर क्षेत्र में 65 प्रतिष्ठानों की जांच की। इनमें 37 घरेलू गैस सिलिंडरों का व्यावसायिक उपयोग होता मिला। सभी गैस सिलिंडरों को जब्त कर लिया गया। सभी सिलिंडर एक गैस एजेंसी के सुपुर्द किए गए हैं। टीम में संतोष कुमार भट्ट, पूनम रावत, मधु बर्थवाल क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पंकज काला पूर्ति निरीक्षक और होशियार रावत, विजय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed