{"_id":"781a73ff2bfe8db16d29d67d8719bd92","slug":"gas-connection-in-the-name-of-wife-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार नहीं तो पत्नी के नाम करें गैस कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार नहीं तो पत्नी के नाम करें गैस कनेक्शन
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 18 Jan 2016 05:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपका आधार कार्ड नहीं बना है और पत्नी का बन गया है तो आप अपना गैस कनेक्शन पत्नी के नाम ट्रांसफर करा सकते है, लेकिन आपको इस प्रक्रिया में एक शपथ पत्र देना होगा कि परिवार में एक ही गैस कनेक्शन है।
विज्ञापन
अगर डबल सिलेंडर पाया गया तो आप पर कंपनी की ओर से कार्रवाई की जाएगी। एजेंसियों ने कनेक्शन ट्रांसफर करने का काम शुरू कर दिया है।
आल इंडिया एलपीजी फेडरेशन उत्तराखंड के अध्यक्ष चमनलाल ने बताया कि जिनका आधार कार्ड नहीं बना है उन परिवारों को यह सुविधा दी जा रही है। यदि कोई व्यक्ति बाहर रहता है और उसका परिवार किसी दूसरे जिले में रहता है। ऐसे में व्यक्तियों को दो गैस कनेक्शन की जरूरत पड़ेगी। तो ऐसे परिवारों को गैस कनेक्शन में रियायत दिए जाने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अभी गैस कनेक्शन के ट्रांसफर की सुविधा हो गई है। अगर किसी व्यक्ति का परिवार उसके साथ रहता है और आधार कार्ड के बहाने डबलिंग करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके लिए पहले ही उससे शपथ पत्र ले लिया जाएगा।
विज्ञापन